सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: रविवार के दिन ‘बागी 4’ पर बरसे नोट, ‘द बंगाल फाइल्स’ और बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 08 Sep 2025 07:58 AM IST
सार

Sunday Box Office Collection: कल यानी रविवार की छुट्टी का फायदा ‘बागी 4’ को मिला, इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। जानिए, ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘परम सुंदरी’ के अलावा थिएटर में लगी बाकी फिल्मों का वीकएंड पर क्या कलेक्शन रहा? 

विज्ञापन
Baaghi 4 The Bengal Files Param Sundari Madharaasi And The Conjuring Sunday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इन दिनों बॉक्स ऑफिस कई फिल्में मौजूद हैं, इसमें हिंदी, साउथ और इंग्लिश लैंग्वेज की फिल्में दर्शकों का मनाेरंजन कर रही हैं। रविवार के दिन हिंदी फिल्म ‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘परम सुंदरी’ के अलावा इंग्लिश फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ और साउथ फिल्म ‘दिल मद्रासी’ ने कितनी कमाई बॉक्स ऑफिस पर की जानिए? 

Trending Videos
Baaghi 4 The Bengal Files Param Sundari Madharaasi And The Conjuring Sunday Box Office Collection
बागी 4 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

बागी 4 का रविवार का कलेक्शन 
टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बागी 4’ ने तीसरे दिन यानी वीकएंड पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 31.25 करोड़ रुपये रहा। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का एक्शन दर्शकों को पसंद आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baaghi 4 The Bengal Files Param Sundari Madharaasi And The Conjuring Sunday Box Office Collection
फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द बंगाल फाइल्स’ को भी मिला वीकएंड का फायदा 
विवेक अग्निहोत्री डायरेक्टेड फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये के कमजोर कलेक्शन से शुरुआत की थी। लेकिन रविवार को यानी तीसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की, अपने कलेक्शन में इजाफा किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 6.65 करोड़ रुपये है। 

Baaghi 4 The Bengal Files Param Sundari Madharaasi And The Conjuring Sunday Box Office Collection
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms

10वें दिन ‘परम सुंदरी’ पड़ने लगी कमजोर 
दस दिन पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हुई। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया लेकिन 10वें दिन यानी रविवार को यह सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन भी 46 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Baaghi 4 The Bengal Files Param Sundari Madharaasi And The Conjuring Sunday Box Office Collection
‘दिल मद्रासी’ और ‘द कंज्यूरिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द कंज्यूरिंग’ और ‘दिल मद्रासी’ ने पकड़ी रफ्तार 
इंग्लिश फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ और साउथ फिल्म ‘दिल मद्रासी’ भी अच्छी कमाई कर रही है। रविवार के दिन ‘द कंज्यूरिंग’ ने 14.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, कुल कलेक्शन भी 49.16 करोड़ रुपये है। सिर्फ चार दिन में ही यह फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं और साउथ फिल्म ‘दिल मद्रासी’ ने भी रविवार यानी अपनी रिलीज के तीसरे दिन में 10.85 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक कुल 36.60 करोड़ रुपये में अपने खाते में जोड़ लिए हैं। एक फिल्म 'उफ्फ ये सियप्पा' भी रिलीज हुई लेकिन इसका कलेक्शन अभी मौजूद नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed