फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Bengal Files Box Office: वीकएंड पर बदली बाजी, रविवार को 'द बंगाल फाइल्स' ने बटोरे दर्शक, जानिए कलेक्शन

Sun, 07 Sep 2025 09:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 07 Sep 2025 09:35 PM IST
सार

The Bengal Files Box Office Collection: विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज को आज रविवार को तीन दिन हो गए हैं। ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत करने वाली फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
The Bengal Files Day 3 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi film Earning
'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' शुक्रवार 05 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी। इसकी रिलीज से पहले खूब विवाद हुए। इसे कथित तौर पर प्रोपेगेंडा फिल्म बताया गया। तमाम विरोध और विवादों के बीच अब जब फिल्म थिएटर्स में सज गई है तो पहले दिन दर्शकों से इसे सुस्त रेस्पॉन्स मिला। हालांकि, वीकएंड पर कलेक्शन में कुछ इजाफा दर्ज हुआ है।

The Bengal Files Day 3 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi film Earning
'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार की छुट्टी में कलेक्शन में इजाफा
फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल शनिवार को दूसरे दिन फिल्म का कारोबार 2.15 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार की छुट्टी में कल के मुकाबले फिल्म की कमाई में मामूली इजाफा दिखा है। तीसरे दिन इस फिल्म ने 2.32 करोड़ रुपये कमाए हैं।

The Bengal Files Review: टुकड़ों में अच्छी लगती है ‘द बंगाल फाइल्स', कई सीन अच्छे पर क्लाइमैक्स तक ऊब जाएंगे

The Bengal Files Day 3 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi film Earning
'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' के मुकाबले पीछे कलेक्शन
फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 6.22 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से तुलना करें तो 'द बंगाल फाइल्स' की कमाई अभी काफी पीछे चल रही है। इस फिल्म को करीब 30 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। फिल्म की असली परीक्षा कल सोमवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Bengal Files Day 3 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi film Earning
द बंगाल फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे सितारे हैं। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है। 

विज्ञापन
The Bengal Files Day 3 Box Office Collection: Vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Pallavi Joshi film Earning
'बागी 4', 'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : सोशल मीडिया

'बागी 4' से हुआ क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर 'द बंगाल फाइल्स' का मुकाबला टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म 'बागी 4' से रहा। हालांकि, चर्चित 'बागी' फ्रेंजाईजी की यह चौथी कड़ी इस बार दर्शकों पर असर डालने में कामयाब नहीं दिख रही। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत में बनी 'बागी 4' का तीन दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस 29.84 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed