फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली 2' की दहाड़ से चीन में मचा तहलका, रिलीज के दूसरे दिन ही आमिर-सलमान को पछाड़ा

Sun, 06 May 2018 03:04 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Baahubali 2 China box office collection day 2
Baahubali
भारत में एक साल पहले धमाल मचाने के बाद प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' ने चीन में तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन अपनी दहाड़ से चीन बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है।वहीं कमाई का आंकड़ा दूसरे दिन भी जारी है। इसके साथ ही फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Baahubali 2 China box office collection day 2
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास और अनुष्का शेट्टी
फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन भी कमाई का आंकड़ा जबरदस्त रहा। इस तरह यह फिल्म महज दो दिनों में कुल 37 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 
 

 
Baahubali 2 China box office collection day 2
Salman and Aamir
'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' ने ओपनिंग दिन ही बॉलीवुड के सुपरस्टार्स आमिर खान की 'दंगल' और सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को पीछे छोड़ दिया है। आमिर की 'दंगल' ने पहले दिन 14  करोड़ तो वहीं सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने 12 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali 2 China box office collection day 2
बाहुबली 2
फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' धमाकेदार ओपनिंग के बाद भी यह दो फिल्मों से कमाई के मामले में पीछे रही। यह दो फिल्में 'सीक्रेट सुपरस्टार' और इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' है। इस फिल्म को चीन में 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं बाकी फिल्मों जैसे 'बजरंगी भाईजान' को  8 हजार तो 'सीक्रेट सुपरस्टार' को 6 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
 

 
विज्ञापन
Baahubali 2 China box office collection day 2
बाहुबली 2
दिलचस्प बात यह है कि प्रभास की 'बाहुबली 2 द कनक्लूजन' ने चीन में रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करीब 1 करोड़ 66 लाख की कमाई कर ली थी। जिसकी वजह से प्रभास की फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की रफ्तार को देखकर लगता है फिल्म आने वाले दिनों में कई और रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed