फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'साहो' को 'बाहुबली' बनाने के लिए प्रभास ने पहली बार किया ये काम, ट्रेलर रिलीज से पहले बड़ा खुलासा

Fri, 09 Aug 2019 09:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 09 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Baahubali actor Prabhas first time speak Hindi dialogue in Saaho film
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास अभिनीत फिल्म 'साहो' अब अपनी रिलीज से कुछ दिनों की दूरी पर है और ऐसे में निर्माता दर्शकों का रुझान बनाये रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के गाने और दिलचस्प करैक्टर पोस्टर के साथ मनोरंजन करने के बाद, अब सभी की नजरें 'साहो' के ट्रेलर पर टिकी हैं।

Baahubali actor Prabhas first time speak Hindi dialogue in Saaho film
Saaho Star - फोटो : file photo

एक्शन फिल्म 'साहो' को चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होने वाली इस फिल्म को किसी भी भाषा में डब नहीं किया गया है बल्कि 'साहो' को इन तीन अलग-अलग भाषाओं में शूट किया गया है।

Baahubali actor Prabhas first time speak Hindi dialogue in Saaho film
Saaho - फोटो : file photo

सुपरस्टार प्रभास अपना दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते है और ये ही वजह है कि पैन इंडिया स्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्म 'साहो' के लिए पहली बार हिंदी भाषा में डायलॉग बोलते हुए नजर आएंगे। प्रभास जल्द ही 'साहो' के ट्रेलर लॉन्च के लिए पांच शहरों के दौरे पर रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali actor Prabhas first time speak Hindi dialogue in Saaho film
prabhas - फोटो : file photo

वह ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई, चेन्नई, कोच्चि, बैंगलोर और हैदराबाद का रुख करेंगे जहां वह अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करेंगे और साहो का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है 'साहो' में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Baahubali actor Prabhas first time speak Hindi dialogue in Saaho film
साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed