{"_id":"5c20cc5bbdec225729083057","slug":"baahubali-actor-prabhas-wants-to-date-katrina-kaif-revealed-in-koffee-with-karan-season-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का नहीं, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट करना चाहते हैं बाहुबली, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का नहीं, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट करना चाहते हैं बाहुबली, ऐसे हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 24 Dec 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka and prabhas
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म बाहुबली को भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म कहा जाए तो कम नहीं होगा। इस फिल्म ने भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी सफलता के झंडे गाड़े हैं। फिल्म बाहुबली का निर्देशन डायरेक्टर राजामौली ने किया है। एक्टर प्रभास और राणा दग्गुबाती फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में यह तीनों करण जौहर के चैट कॉफी विद करण के सीजन 6 में नजर आए हैं।
2 of 5
Prabhas Anushka Shetty
- फोटो : twitter
इस दौरान इन तीनों ने एक-दूसरे के बारे में कई खुलासे भी किए हैं। शो में करण जौहर ने प्रभास से तमिल अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी और उनके रिश्ते के बार में भी ढेर सारे सवाल किए हैं। करण ने उनसे पूछा कि क्या अनुष्का शेट्टी को उन्होंने सच में डेट किया है..? इस बात का जवाब देते हुए प्रभास ने कहा कि नहीं, अगर दो लोग एक साथ काम कर रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि वह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
3 of 5
Koffee with Karan prabhas
- फोटो : Instagram
प्रभास के बाद राणा दग्गुबाती ने भी इस बात को सही साबित करते हुए कहा कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने कभी डेट नहीं किया है। इसके बाद करण जौहर ने बताया कि प्रभास कौन सी अभिनेत्री को डेट करना पसंद करेंगे..? दग्गुबाती ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि कटरीना कैफ। इस पर प्रभास मुस्कुराने लगे। इसके अलावा डायरेक्टर राजामौली, प्रभास और राणा दग्गुबाती ने एक-दूसरे के बार में और भी कई खुलासे किए हैं।
शो में करण जौहर ने राजामौली से भी कई सवाल किए। उन्होंने दिग्गज डायेरक्टर से पूछा कि अगर वह बाहुबली को बॉलीवुड कलाकारों के साथ बनाते तो किस कलाकार को अपनी फिल्म में लेते..?? इस पर उनका जवाब था कि वह अनुष्का शेट्टी की जगह पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को देवसेना के किरदार के लिए लेते। उनके अलावा प्रभास और राणा दग्गुबाती ही बाहुबली की बॉलीवुड फिल्म के लिए होते।
विज्ञापन
5 of 5
'बाहुबली 2' के सीन में प्रभास
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म बाहुबली तो भागों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत सहित विदेशी बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। साथ ही फिल्म में प्रभास के बाहुबली और राणा दग्गुबाती के भल्लालदेव के किरदार की काफी तारीफ हुई। बाहुबली का पहला भाग साल 2015 में आया जबकि दूसरा भाग साल 2017 में रिलीज हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।