{"_id":"5c20d06bbdec2256c106de36","slug":"esha-gupta-troll-on-the-instagram-for-topless-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों को लेकर ट्रोल हुईं ईशा, यूजर्स बोले-कुछ तो बच्चों की शर्म करो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों को लेकर ट्रोल हुईं ईशा, यूजर्स बोले-कुछ तो बच्चों की शर्म करो
Mon, 24 Dec 2018 05:59 PM IST
मोना नारंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: मोना नारंग
Updated Mon, 24 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Esha Gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता को अपने बोल्ड लुक और सेक्सी अदाओं के लिए जाना जाता है। काफी समय से ईशा गुप्ता बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, लेकिन हाल ही में ईशा अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। बता दें हाल ही में ईशा गुप्ता ने अपनी कुछ टॉपलेस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Esha Gupta
ईशा की यह तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से ईशा जमकर ट्रोल हो रही हैं। तस्वीरों पर यूजर्स ने भद्दे भद्दे कमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने उन्हें फ्लॉप तक कह डाला। यूजर ने ईशा की तस्वीर पर लिखा है कि एक्ट्रेस को काम मिलना बंद हो गया है ... तुम्हारे इतने बुरे दिन आ गए हैं।
ईशा गुप्ता
एक यूजर ने लिखा कि शर्म करो, बच्चे भी हैं इंस्टा पर, हॉलीवुड में नहीं हो, थोड़ा दिमाग लगाओ। इतना ही नहीं आगे यूजर ने लिखा है कि तुम्हारे घर वाले ये सब देखते होंगे तो क्या बोलते होंगे। बता दें ईशा के यह तस्वीरें एक फोटोशूट का पार्ट हैं, जिन्हें फोटोग्राफर राहुल झंगियानी ने शूट किया है। ईशा इन तस्वीरों में जीन्स में नजर आ रही हैं । उनकी बैक पर एक टैटू भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
esha gupta
बता दें यह पहला मामला नहीं है जब ईशा को इस तरह ट्रोल किया गया है। इससे पहले भी ईशा कई बार अपने फोटोज को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। वहीं कई बार ईशा ऐसे मुद्दों पर बोलती भी नजर आई हैं।
विज्ञापन
Esha Gupta
ईशा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब भी ये लोग विदेशी लड़की को बिकिनी में देखते हैं तो कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन जब ये किसी इंडियन को देखते हैं तो कमेंट पास करते हैं। यह हिंदुस्तान के सस्कार की बात है तो आपके संस्कार ऐसे हैं...यहां पर समस्या शिक्षा के स्तर की कमी है। महिलाएं पुरुषों को नहीं उकसाती..बल्कि यह उनकी खराब मानसिकता की निशानी है।