टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमाने वाले अभिनेता शरद केलकर (Sharad Kelkar) जल्द ही 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म रिलीज से पहले शरद केलकर ने निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
दिल्ली के चोर बाजार से खरीदारी करता था ये अभिनेता, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक शरद केलकर ने निजी जिंदगी के बारे में इंटरव्यू में कई खुलासे किए। शरद हाल ही में दिल्ली में थे जहां पर उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शरद ने कहा - 'वह दिल्ली के चोर बाजार से खरीदारी करते थे। ये जगह ब्रांडेड जूते और सस्से कपड़े के लिए जानी जाती है। मैंने कॉलेज के दौरान यहां से खरीदारी की थी।'
शरद ने आगे कहा- 'मैं ग्वालियर का रहने वाला हूं और मैं वहां पर स्पोर्ट्स कॉलेज में था। उस वक्त मेरे पास इतने पैसे नहीं हुआ करते थे। इस वजह से वीकेंड में हम चोर बाजार से ब्रांडेड जूते खरीदने के लिए दिल्ली आते थे। रातभर यात्रा करते थे और सीधे चोर बाजार जाते थे। करीम की दुकान पर खाने के लिए रुकते थे। मैं इस शहर को जानता हूं लेकिन हमेशा रास्ते को लेकर थोड़ा भ्रमित हो जाता हूं।'
आपको बता दें, शरद केलकर ने साल 2004 में 'आक्रोश' सीरियल से डेब्यू किया था। इसके बाद 'सीआईडी', 'भाभी', 'उतरन', 'पति पत्नी और वो', 'बैरी पिया', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'एजेंट राघव' में काम किया। इसके अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमाया। इन फिल्मों में 'हलचल', 'हीरो',मोहन जोदड़ो', 'गेस्ट इन लंदन', 'बादशाहो' के अलावा कई और फिल्में शामिल हैं।
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि शरद केलकर ने 'बाहुबली' फिल्म में प्रभास के लिए अपनी आवाज डब की थी। यहां तक कि शरद ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी साझा किया था। इस पोस्ट में शरद ने लिखा था- 'चेहरा और आवाज...आखिरकार एक फ्रेम में कैद हो गए। गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'
The face and the voice ... finally in one frame 🤗.. im honoured 🙏🏼 thankyou #Prabhas @BaahubaliMovie @ssrajamouli @karanjohar pic.twitter.com/wku3avr6rT
यह भी पढ़ें:- ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' के आगे प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन