साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली ने ना सिर्फ साउथ कलाकारों को बल्कि साउथ सिनेमा को भी देश-विदेश में अलग पहचान दिलाई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज सात साल पूर हो चुके हैं। फिल्म में कई कलाकार आए, जो अब देश भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं जानी-मानी अभिनेत्री राम्या कृष्णन। अपने दमदार अभिनय के दम पर अभिनेत्री ने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी अनोखी छाप छोड़ी है। महज 13 साल की उम्र से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली राम्या कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी है। अपने इस लंबे करियर के दौरान उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्में शामिल हैं। तो आइए जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
7 Years of Baahubali: 13 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं राम्या कृष्णन, ‘बाहुबली’ की शिवगामिनी बन पाई लोकप्रियता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 10 Jul 2022 05:05 PM IST
सार
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री राम्या कृष्णन अब सिर्फ साउथ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि देशभर में पहचानी जाने लगी हैं। अपने दमदार अभिनय के दम पर अभिनेत्री ने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी अनोखी छाप छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन