फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: आरआरआर, बाहुबली और केजीएफ में कौन बना बॉक्स ऑफिस का सुल्तान, यहां पढ़ें साउथ की फिल्मों का पूरा गणित

Fri, 15 Apr 2022 08:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 15 Apr 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
Baahubali Pushpa Baahubali 2 KGF Chapter 1 RRR  KGF Chapter 2 Hindi World Wide Box Office Collection
आरआरआर, पुष्पा, केजीएफ और बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया

आज से सात साल पहले भारतीय फिल्म उद्योग में एक बड़े बदलाव की ओर कदम रखा गया था। निर्देशक एस एस राजामौली ने 2015 में 'बाहुबली' रिलीज कर पैन इंडिया फिल्म के लिए नया रास्ता बनाया था। हालांकि इस बदलाव की शुरुआत 30 साल पहले निर्देशक मणिरत्नम द्वारा की जा चुकी थी। लेकिन 1992 में आई 'रोजा' के बाद शायद ही किसी निर्देशक इस मौके का फायदा उठाया। वहीं एस एस राजामौली ने 'बाहुबली' द्वारा बनाए गए माहौल का पूरा-पूरा फायदा उठाते हुए 2017 में 'बाहुबली 2' रिलीज कर डाली। और अब धीरे-धीरे प्रशांत नील, सुकुमार जैसे निर्देशक केजीएफ, आरआरआर और पुष्पा जैसे फिल्में ला रहे हैं। 

Baahubali Pushpa Baahubali 2 KGF Chapter 1 RRR  KGF Chapter 2 Hindi World Wide Box Office Collection
rrr - bahubali - फोटो : अमर उजाला

आज हम आपको 2015 से रिलीज हुईं पैन इंडिया फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन आकंड़ो से यह समझने की कोशिश की जा रही है कि 2015 से 2022 तक साउथ की फिल्मों ने भारत में क्या बदलाव लाया है और हिंदी भाषी लोगों का क्रेज इसके प्रति कितना बदला है। पढ़िए...

Baahubali Pushpa Baahubali 2 KGF Chapter 1 RRR  KGF Chapter 2 Hindi World Wide Box Office Collection
आरआरआर - बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

एस एस राजामौली की बाहुबली से पहले किसी ने भी पैन इंडिया फिल्म्स की कलपना भी नहीं की थी। यही कारण है कि जब बाहुबली रिलीज हुई तब ट्रेड एनालिस्ट ने इस फिल्म का स्टेट वाइस रिकॉर्ड तक नहीं रखा। हालांकि बाहुबली के बाद से ही इसमें बदलाव देखने को मिला और उसके बाद रिलीज हुईं हर फिल्म का सही रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौजूदा रिकॉर्ड का एनालिसिस करने पर यह सामने आया है कि कर्नाटक, केरल और भारत के शेष राज्यों में केजीएफ चैप्टर 2 ने पहले दिन आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 1, बाहुबली 2 और पुष्पा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं एपीटीजी, तमिलनाडु और कुल कलेक्शन में आरआरआर आगे निकल गई है।

फिल्म कर्नाटक एपीटीजी तमिलनाडु केरल शेष भारत कुल
आरआरआर 14.5 करोड़ रुपये 102.5 करोड़ रुपये 10 करोड़ रुपये 4 करोड़ रुपये 25 करोड़ रुपये 156 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 1 16.10 करोड़ रुपये 1.60 करोड़ रुपये 0.40 करोड़ रुपये 1.00 करोड़ रुपये 2.70 करोड़ रुपये 21.80 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2 26.40 करोड़ रुपये 31 करोड़ रुपये 8.2 करोड़ रुपये 7.4 करोड़ रुपये 61.5 करोड़ रुपये 134.5 करोड़ रुपये
बाहुबली - - - - - -
बाहुबली 2 19.5 करोड़ रुपये 57 करोड़ रुपये 9.25 करोड़ रुपये 5.25 करोड़ रुपये 60.8 करोड़ रुपये 152 करोड़ रुपये
पुष्पा 6.80 करोड़ रुपये 35.50 करोड़ रुपये 2.50 करोड़ रुपये 4.30 करोड़ रुपये 3.70 करोड़ रुपये 52.80 करोड़ रुपये

नोट: इन डेटा में पहले दिन के कलेक्शन की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali Pushpa Baahubali 2 KGF Chapter 1 RRR  KGF Chapter 2 Hindi World Wide Box Office Collection
आरआरआर 2, पुष्पा 2 और बाहुबली 3 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अगर हम भाषा के तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2, बाहुबली 2 और पुष्पा के कलेक्श की बात करें तो तेलुगू भाषा में सबसे ज्यादा आरआरआर को पसंद किया गया है। हिंदी और कन्नड़ में केजीएफ 2 ने बाजी मार ली है। वहीं तमिल और मलयालम में बाहुबली 2 आगे निकल गई है।

फिल्म

तेलुगू

हिंदी

तमिल

मलयालम

कन्नड़

कुल

आरआरआर

103.13 करोड़ रुपये

20.07 करोड़ रुपये

6.5 करोड़ रुपये

3.1 करोड़ रुपये

0.2 करोड़ रुपये

133 करोड़ रुपये

केजीएफ चैप्टर 1

-

-

-

-

-

-

केजीएफ चैप्टर 2

25.8 करोड़ रुपये

53.95 करोड़ रुपये

8.2 करोड़ रुपये

4.9 करोड़ रुपये 

23.15 करोड़ रुपये

116 करोड़ रुपये

बाहुबली

-

-

-

-

-

-

बाहुबली 2

58 करोड़ रुपये

41 करोड़ रुपये

17 करोड़ रुपये

5 करोड़ रुपये

-

121  करोड़ रुपये

पुष्पा

38.15 करोड़ रुपये

3.33 करोड़ रुपये

2.55 करोड़ रुपये

1.75 करोड़ रुपये

-

45.78 करोड़ रुपये


नोट: इन डेटा में पहले दिन के कलेक्शन की बात की जा रही है।

विज्ञापन
Baahubali Pushpa Baahubali 2 KGF Chapter 1 RRR  KGF Chapter 2 Hindi World Wide Box Office Collection
केजीएफ चैप्टर 2, बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

यदि अब हम कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक कोई भी फिल्म एस एस राजामौली की फिल्म का मुकाबला नहीं कर पाई है। हालांकि ट्रेड एनालिस्ट उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशांत नील की फिल्म केजीएप चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर एस एस राजामौली की फिल्म को टक्कर दे सकती है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (हिंदी) वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
आरआरआर कुल 732.6 करोड़ रुपये 1056.8 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 1 कुल 185.24 करोड़ रुपये 238.00 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2 116.00 करोड़ रुपये (पहला दिन) 159 करोड़ रुपये (पहला दिन)
बाहुबली 118 करोड़ रुपये 650 करोड़ रुपये 
बाहुबली 2 1030.42 करोड़ रुपये 1788.06 करोड़ रुपये
पुष्पा 267.55 करोड़ रुपये 350.1 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed