फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kantara: साउथ की छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' के दीवाने हुए ‘बाहुबली’, सोशल मीडिया पर यूं की तारीफ

Sat, 15 Oct 2022 02:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 15 Oct 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
Baahubali superstar prabhas watched Kantara twice and praises film
प्रभास, कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारत की मिनी बजट फिल्म 'कांतारा' इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 'केजीएफ 2' की बंपर सफलता के बाद 'कांतारा' ने हर किसी का ध्यान कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की ओर कर दिया है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी 'कांतारा' की तारीफ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब 'बाहुबली' एक्टर प्रभास का नाम भी जुड़ गया है। प्रभास ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।

Baahubali superstar prabhas watched Kantara twice and praises film
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, प्रभास को 'कांतारा' इतनी पसंद आई है कि उन्होंने यह फिल्म एक नहीं बल्कि दो बार देखी है और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा दूसरी बार कांतारा को देखना एक शानदार अनुभव रहा है। बेहतरीन कॉन्सेप्ट और रोमांचक क्लाइमेक्स का पैकेज है कांतारा, वाकई ये फिल्म सिनेमाघरों में देखने के लायक है'। इस फिल्म को कई मशहूर हस्तियों से भी भरपूर प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:- Drishyam 2: 'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, हाथों में बेलचा थामे नजर आए अजय देवगन

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

 

Baahubali superstar prabhas watched Kantara twice and praises film
एक्टर धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रभास से पहले साउथ के कई अन्य दिग्गज कलाकार 'कांतारा' पर दिल खोलकर अपना प्यार लुटा चुके हैं, इनमें किच्चा सुदीप, धनुष और अनिल कुंबले का नाम शामिल है। नील ने 'कांतारा' को अपनी ‘ऑलटाइम फेवरेट मूवी’ बताया था। वहीं, धनुष ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ट्वीट कर फिल्म को ‘कांतारा..माइंड ब्लोइंग..देखने लायक, ऋषभ शेट्टी आपको अपने ऊपर गर्व होना चाहिए.. बधाई हो होम्बले फिल्म्स..बाउंड्री को आगे बढ़ाते रहे।’

यह भी पढ़ें:- Hedgewar Biopic: आरएसएस पर फिल्म को लेकर मुंबई में रेस, विजयेंद्र प्रसाद की फिल्म से पहले शुरू हुई ये फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali superstar prabhas watched Kantara twice and praises film
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें की होम्बले प्रोडक्शन में बनी इस मूवी में सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार लीड रोल में है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, कन्नड़ के मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद इस फिल्म को हिंदी सहित तीन और भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस मूवी को IMDB पर 9.5 रेटिंग मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed