फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाजार' की रिलीज से लेकर सोनाली बेंद्रे तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Fri, 26 Oct 2018 08:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Baazaar film release to sonali bendre here top 5 news
baazaar - फोटो : instagram
सैफ और राधिका की 'बाजार' रिलीज

बड़े पर्दे पर आज सिनेमाघरों में फिल्म बाजार रिलीज हुई है। फिल्म शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव और इसके इर्द-गिर्द की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका सैफ अली खान, राधिका आप्टे, चित्रांगदा सिंह और रोहन मेहरा ने निभाई है, जबकि इसका डायरेक्शन गौरव के चावला ने किया है। गौरव की ये डेब्यू फिल्म है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये है जबकि इसे कुल 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।  

पढ़ें: पैसों के लिए हद से गुजर जाने को तैयार हैं सैफ अली खान, लालच और प्यार के बीच की कहानी है 'बाजार' 
Baazaar film release to sonali bendre here top 5 news
sonali bendre - फोटो : instagram

सोनाली बेंद्रे ने लिया कॉन्सर्ट में हिस्सा
सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करा रही हैं। इस बीच वो लगातार अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनाली ने न्यूयॉर्क में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनाली के साथ सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटे अमान और आयन अली नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा- 'आत्मा को ठीक करने और खिलाने के लिए संगीत के जैसा कुछ भी नहीं, धन्यवाद।'

Baazaar film release to sonali bendre here top 5 news
pm narendra modi - फोटो : twitter
बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम से की मुलाकात
#MeToo के मुद्दे ने बॉलीवुड ही नहीं हर क्षेत्र में तहलका मचा दिया। दिल्ली में इसी सिलसिले में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आमिर खान, राजकुमार हिरानी, आनंद एल राय, रितेश सिधवानी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, मौलिक भगत और महावीर जैन ने #MeToo के मुद्दाें पर अपनी बात रखी।  पीएम मोदी ने कहा, 'सिनेमा एक ताकतवर माध्यम है और मुझे पता है कि दुनियाभर के लोगों पर ये कैसे असर डालता है।' 

पढ़ें: Metoo पर एकजुट होकर पीएम मोदी से मिले फिल्म डायरेक्टर्स, आमिर खान ने भी की शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन
Baazaar film release to sonali bendre here top 5 news
misha kapoor - फोटो : yogen shah
मीरा राजपूत ने शेयर की बेटी की तस्वीर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पिछले दिनों ही बेटे जैन के पैरेंट्स बने हैं। अब शाहिद और मीरा की बेटी मीशा की एक तस्वीर सामने आई है। मीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मीशा की ये तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अकेले नजर आ रही हैं।

पढ़ें: मीरा राजपूत ने शेयर की बेटी मीशा की फोटो, तैमूर को भी दे रहीं टक्कर
विज्ञापन
Baazaar film release to sonali bendre here top 5 news
naagin 3 - फोटो : file photo
टीआरपी लिस्ट में नागिन फिर से टॉप पर
बार्क रिपोर्ट में नागिन लगातार नंबर वन की पोजीशन पर है तो वहीं कौन बनेगा करोड़पति शो सबसे ज्यादा हाईएस्ट रेटेड नॉन फिक्शन शो बन गया है। जबकि बिग बॉस इस हफ्ते दो पायदान और नीचे चला गया है। पहले नंबर पर नागिन 3, दूसरे नंबर पर कुंडली भाग्य और तीसरे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल दर्शकों की पसंद बना हुआ है। 

पढ़ें: अमिताभ के 'केबीसी 10' ने 'बिग बॉस' को दे दी मात, इस हफ्ते भी टॉप 10 में नहीं बना पाया जगह 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed