साल 2020 को बीते दिन दुनिया ने अलविदा किया और साल 2021 का दिल से स्वागत किया। सभी बीते साल को खुशी- खुशी अलविदा किया और नए साल को नई सुबह की तरह देखा। इसी बीच दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान नए साल के पहले दिन में पिता की यादों में डूबे हुए नजर आए। बाबिल ने इरफान की तस्वीरें साझा कर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
नए साल के पहले दिन बाबिल ने किया पिता इरफान खान को याद, तस्वीरें साझा कर लिखा इमोशनल नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बाबिल अक्सर हर खास मौके पर अपने पिता को याद करते हुए उनकी कई अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हैं। इन तस्वीरों को इरफान के फैंस काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में नव वर्ष के मौके पर भी बाबिल ने अपने पिता की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।
बाबिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पिता इरफान खान के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में बाबिल और इरफान खान दोनों आराम करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में बाबिल और इरफान खान दोनों ही किसी मुद्दे पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों बाप बेटे की हंसी देखते ही बन रही है।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों को साझा करते हुए बाबिल खान ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। बाबिल ने तस्वीरों के साथ कैप्स में लिखा, 'अगला पड़ाव आपके बिना लेकिन आपकी अच्छाई के साथ। पब्लिक को हैपी न्यू ईयर'। बाबिल की इस पोस्ट पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
बता दें कि दिग्गज अभिनेता इरफान खान के निधन साल 29 अप्रैल 2020 को हो गया था। इरफान काफी समय में कैंसर से लड़ रहे थे। इरफान के निधन के समय उनकी उम्र महज 53 साल थी। जिससे उनके फैंस को भी झटका लगा था। वहीं अब इरफान के निधन के बाद उनकी आखिली फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।
पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने नए साल पर शेयर की अर्जुन कपूर संग तस्वीर, लिखा- 'एक नया दिन और...'