{"_id":"5a88f6f34f1c1ba5268bab0f","slug":"babul-supriyo-says-no-to-rahat-fateh-ali-khan-support-ban-of-pakistani-artists","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबुल सुप्रियो ने पाकिस्तानी कलाकारों के बैन का किया सपोर्ट, कहा- नहीं चलेगा राहत फतेह अली खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाबुल सुप्रियो ने पाकिस्तानी कलाकारों के बैन का किया सपोर्ट, कहा- नहीं चलेगा राहत फतेह अली खान
Sun, 18 Feb 2018 10:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मुद्दे को उठाया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दे। बाबुल सुप्रियों ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों का पाकिस्तानी होना ही उनका अपराध है इसलिए बॉलीवुड को उनसे किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए।
2 of 4
सिर्फ इतना ही नहीं बाबुल सुप्रियो ने फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के निर्माताओं से इसके गाने 'इश्तेहार' से पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान की आवाज को भी हटाने की मांग की है। आपको बता दें कि अभिनेता सलमान खान ने फिल्म 'सुल्तान' के 'जग घुमेया' गाने से भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज हटवा कर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान से गाना गवाया था। वहीं अब फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है।
3 of 4
बाबुल सुप्रियो ने कहा- 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जब भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ा हुआ है तो हम सीमा पार टैलेंट क्यों ढूंढ रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि एफएम पर पाकिस्तानी गायकों के गाने चलें और समाचार चैनलों पर पाकिस्तानी हमले में शहीद जवानों के।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उन्होंने कहा, 'मुझे आतिफ असलम या राहत से कोई परेशानी नहीं है। परेशानी है उनकी नागरिकता से। बॉलीवुड दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व करता है। पाक कलाकारों को बैन कर दुनियाभर में पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। बॉलीवुड से शोहरत पाने वाले किसी भी पाकिस्तानी कलाकार ने भारत में हमलों को लेकर अपने देश की निंदा नहीं की है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।