{"_id":"677dece6ae92e91a760e7733","slug":"baby-john-actor-varun-dhawan-buys-luxurious-apartment-in-juhu-read-to-know-the-worth-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: बुरी तरह फ्लॉप रही फिल्म, फिर भी खरीदा करोड़ों का घर, कितनी है वरुण के नए अपार्टमेंट की कीमत?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Varun Dhawan: बुरी तरह फ्लॉप रही फिल्म, फिर भी खरीदा करोड़ों का घर, कितनी है वरुण के नए अपार्टमेंट की कीमत?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 08 Jan 2025 08:44 AM IST
सार
Varun Dhawan: वरुण धवन की हालिया फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। हालांकि, इससे अभिनेता की लाइफस्टाइल पर कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक आलीशान घर में करोड़ों का निवेश किया है।
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल मुंबई के प्रमुख जुहू इलाके में अपने नए रियल एस्टेट निवेश की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इस जोड़ी ने हाल ही में डी'डेकोर ट्वेंटी बिल्डिंग में दो शानदार फ्लैट खरीदे हैं। इसकी कीमत करोड़ों में हैं।
वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
इतनी है अपार्टमेंट की कीमत
वरुण धवन और नताशा दलाल के इस अपार्टमेंट में आठ कार पार्किंग स्पेस भी हैं, जो इस घर की लग्जरी को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं। इस खरीदारी का प्रति वर्ग फीट मूल्य 89,332 रुपये है। घर की कीमत 86.92 करोड़ रुपये है। जुहू क्षेत्र अपनी शानदार लाइफस्टाइल और फिल्मी हस्तियों के लिए मशहूर है। इस जगह पर कई सितारों के घर मौजूद हैं।
4 of 5
वरुण धवन और नताशा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुहू में रहते हैं कई सितारे
जुहू और बांद्रा मुंबई के वे प्रमुख इलाके हैं, जहां कई बॉलीवुड सितारे रहते हैं। अमिताभ बच्चन के पास जुहू में 'प्रतिष्ठा' और 'जलसा' जैसे शानदार बंगले हैं। इसके अलावा, धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, अक्षय कुमार, अजय देवगन, काजोल, गोविंदा और संजय लीला भंसाली भी जुहू क्षेत्र में रहते हैं। वहीं, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान और करीना कपूर सहित कई सितारे बांद्रा इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों में दिखेंगे वरुण
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव के साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो वह फिल्म 'नो एंट्री 2' में नजर आएंगे, जिसमें दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर भी होंगे। इसके अलावा, वरुण धवन के पास फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी है। फिल्म में वह सनी देओल, दिलजीत और अहान शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।