वरुण धवन की नई फिल्म 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में वरुण की हीरोइन कीर्ति सुरेश हैं। साथ ही फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह सफल होने के लिए किस बात की जरूरत होती है, इसके बारे में बता रहे हैं।
Varun Dhawan: बेबी जॉन के अभिनेता वरुण धवन की सफलता का सीक्रेट, बोले- ‘ पहले सबकुछ मुश्किल लगेगा लेकिन…’
जल्द ही वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज होने वाली है। इसमें वह एक पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में वरुण ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपना सफलता का सीक्रेट बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेवल अप करने की बात करते वरुण
वरुण धवन ने जो पोस्ट इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है, उसमें लिखा है कि जब आप खुद को खुद से बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं यानी लेवल अप करने की कोशिश करते हैं, शुरुआत में सबकुछ मुश्किल और भारी महसूस होता है। लेकिन हार नहीं माननी चाहिए, गिवअप नहीं करना चाहिए। खुद पर भरोसा रखना चाहिए। इस पोस्ट के जरिए वरुण धवन कहीं ना कहीं अपनी सफलता का मंत्र ही बता रहे हैं। इन्हीं बातों को अमल में लाकर, वह अपने करियर में तरक्की कर रहे हैं।
प्रमोशन में भी एक्साइटेड दिखे वरुण
अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रमोशन करते हुए भी वरुण धवन नजर आए थे। इस इवेंट में फिल्म की पूरी टीम उनके साथ नजर आई। फिल्म के प्रोड्यूसर, राइटर एटली भी इवेंट में शामिल थे। सभी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर एक्साइटेड नजर आए।
विजय थलापति की ‘थेरी’ का रीमेक
फिल्म ‘बेबी जॉन’ विजय थलापति की साउथ फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। साउथ वाली फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया था, अब वह फिल्म ‘बेबी जॉन’ के प्रोड्यूसर हैं, कहानी भी उनकी ही लिखी है। हिंदी फिल्म को कैलिस ने डायरेक्ट किया है।
Baby John: वरुण धवन ने 'बेबी जॉन' को बताया इमोशनल और चैलेंजिंग, बिग बी की इस फिल्म से ली प्रेरणा
सलमान खान करेंगे कैमियो
वरुण धवन की इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। वरुण धवन इस बात के लिए उनके शुक्रगुजार हैं। वह हमेशा ही सलमान को अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं।