फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor Birth Centenary: मिथुन चक्रवर्ती समेत सिनेमा जगत के कई कलाकार आए साथ, मनाई राज कपूर की 100वीं जयंती

Wed, 18 Dec 2024 11:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Dec 2024 11:01 PM IST
सार

14 दिसंबर 2024 को हिंदी सिनेमा के शो मैन कहे जाने वाले अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती थी। अब सिनटा एसोसिएशन ने भी राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया है। सिनटा के इस इवेंट में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा कई बॉलीवुड के कलाकार शामिल हुए।

विज्ञापन
Grand Celebration To Honor Centenary of the Legendary Raj Kapoor By Mithun Chakraborty Reema Kapoor
मिथुन चक्रवर्ती-पूनम ढिल्लों-पद्मिनी कोल्हापुरी राजकपूर से जुड़े इवेंट में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को देश और दुनिया में मशहूर करने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। हाल ही में राज कपूर परिवार द्वारा उनकी 100वीं जयंती मनाई गई, एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भी हुआ। अब सिनटा एसोसिएशन ने भी राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया है, उनकी 100वीं जयंती पर एक इवेंट प्लान किया, इसमें कई नामी कलाकार शामिल हुए और सभी ने राज कपूर के बारे में अपने विचार भी व्यक्त किए।

Grand Celebration To Honor Centenary of the Legendary Raj Kapoor By Mithun Chakraborty Reema Kapoor
मिथुन चक्रवर्ती-पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिथुन चक्रवर्ती-पूनम ढिल्लों
इस इवेंट में मिथुन चक्रवर्ती खास कोलकाता से शामिल होने आए थे। पूनम ढिल्लों ने इस बात के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। इस इवेंट में पद्मिनी कोल्हापुरी भी पहुंचीं। पूनम और पद्मिनी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ फोटो भी खिंचवाए। सभी ने राजकपूर के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इन कलाकारों ने राज कपूर के सिनेमा को बिल्कुल अलग और खास बताया।

Grand Celebration To Honor Centenary of the Legendary Raj Kapoor By Mithun Chakraborty Reema Kapoor
बोनी कपूर-बिंदु दारा सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बोनी कपूर-बिंदु दारा सिंह 
सिनटा के इस इवेंट में बिंदु दारा सिंह और बोनी कपूर भी नजर आए। बोनी कपूर ने इस इवेंट को लेकर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि राज कपूर जी के अलावा भी कई लीजेंड एक्टर को इस तरह से सेलिब्रेट करना चाहिए।

Mufasa The Lion King Review: गब्बर जैसा ऐसा शेर ए बब्बर, जिससे बसंती को भी प्यार हो जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
Grand Celebration To Honor Centenary of the Legendary Raj Kapoor By Mithun Chakraborty Reema Kapoor
राज कपूर से जुड़े इवेंट में जॉनी लीवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जॉनी लीवर 
जॉनी लीवर भी राजकपूर से जुड़े इस इवेंट में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सिनटा एसोसिएशन पर गर्व है। जॉनी ने राज कपूर जी के बारे में भी कहा कि उनका योगदान सिनेमा के लिए बहुत बड़ा है। वह एक कमाल के एक्टर और डायरेक्टर थे।

 

विज्ञापन
Grand Celebration To Honor Centenary of the Legendary Raj Kapoor By Mithun Chakraborty Reema Kapoor
बेटे साथ रीमा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजकपूर की बेटी रीमा भी पहुंची 
राज कपूर से जुड़े इस इवेंट में रीमा कपूर भी अपने बेटे साथ पहुंची। सभी कलाकारों ने उनका स्वागत किया। 

Cine Talkies 2024: सिनेमा की सफलता अपनी कहानियों में, नकल करने जाएंगे तो अपना भी खो देंगे 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed