{"_id":"676b68bc77f653cfb8042b3e","slug":"baby-john-box-office-collection-day-1-prediction-varun-dhawan-atlee-kalees-salman-khan-jackie-keerthy-wamiqa-2024-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby John Day 1 Opening Prediction: लागत के 10 फीसदी तक भी पहुंचती नहीं दिख रही ‘बेबी जॉन’, संकट में वरुण धवन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Baby John Day 1 Opening Prediction: लागत के 10 फीसदी तक भी पहुंचती नहीं दिख रही ‘बेबी जॉन’, संकट में वरुण धवन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:44 AM IST
सार
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हालांकि, पहले दिन यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन करती नजर नहीं आ रही है।
क्रिसमस पर इस साल वैसे तो घरेलू टिकट खिड़की पर डिज्नी की एनीमेशन फिल्म ‘मुफासा’ का ही जादू छाया हुआ है लेकिन हिंदी सिनेमा में कभी कॉमेडी, कभी सीरियस तो अब एक्शन फिल्म करके अपने तरह के अलग सांता बनने की कोशिश करते रहे अभिनेता वरुण धवन के लिए इस साल का क्रिसमस खास होने वाला है। उनकी नई फिल्म ‘बेबी जॉन’ उनके करियर की सबसे बड़ी रिलीज बन चुकी है। इतने स्क्रीन्स इसके पहले उनकी किसी फिल्म को नहीं मिले। लेकिन, क्या वरुण की ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आएगी, इसका पता चलने में अब कम ही वक्त बचा है। सवाल ये भी कि ये ओपनिंग कितनी होगी और क्या ये फिल्म ‘कलंक’ के पहले दिन के कलेक्शन को पार कर पाएगी।
फिल्म ‘बेबी जॉन’ से साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं। फिल्म के ट्रेलर और गाने में उन्हें देख लोग अब तक उनके आलिया भट्ट होने के भ्रम में पड़ते रहे हैं। फिल्म में वामिका गब्बी भी एक खास किरदार में है जिनकी फिल्म ‘खुफिया’ में खूब तारीफ हो चुकी है। जैकी श्रॉफ फिल्म में मुख्य विलेन हैं और फिल्म के निर्देशक हैं कालीस जिन्होंने फिल्म के निर्माता एटली के साथ लंबे समय तक सहायक के रूप में काम किया है।
यह भी पढ़ें- Baby John Advance Booking: एटली के नाम का असर भी दिखा फीका, इतने करोड़ में सिमटी 'बेबी जॉन' की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म कलंक में वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बेबी जॉन’ के पहले दिन के कलेक्शन की बात करने से पहले जान लेते हैं कि वरुण धवन की फिल्मों मे से किस फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कलेक्शन रिलीज के पहले दिन किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर है निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ जिसने वरुण और आलिया की जोड़ी पर कलंक लगाने में कसर नहीं छोड़ी। फिल्म ने पहले दिन हालांकि वरुण के करियर का सबसे बड़ा कलेक्शन 21.60 करोड़ किया लेकिन फिल्म रविवार आते आते बैठ गई। दूसरे नंबर पर वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा’ है जो सलमान खान की इसी नाम की बनी फिल्म का रीमेक थी और फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ’16.10’ करोड़ रुपये कमाए थे। वरुण की फिल्मोग्राफी में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर फिल्म ‘एबीसीडी 2’ है जिसकी ओपनिंग 14.30 करोड़ रुपये की लगी थी।
4 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बेबी जॉन’ करीब 180 करोड़ रुपये में बनी फिल्म बताई जाती है और इसकी लागत के हिसाब से इसको हिट होने के लिए रिलीज के पहले दिन कम से कम 36 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेनी चाहिए। फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत धीमी रही है और रिलीज की पूर्व संध्या यानी मंगलवार रात तक ये फिल्म एडवांस बुकिंग में तीन करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म ‘बेबी जॉन’ के पहले दिन का कलेक्शन 13 से 16 करोड़ रुपये रह सकता है और ऐसा होने पर वरुण धवन की इस फिल्म की राह बॉक्स ऑफिस पर काफी मुश्किलों भरी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
कीर्ति सुरेश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म एक ऐसे पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की कहानी है जो अपने परिवार की रक्षा करने के लिए सब कुछ करने को तैयार रहता है। फिल्म में कुछ बेहद रोमांचक एक्शन दृश्य होने की जानकारी बाहर आती रही है। फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी के अलावा जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, शीबा चड्ढा आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता सलमान खान ने भी फिल्म में एक खास किरदार निभाया है। सलमान इन दिनों एटली की एक फिल्म की तैयारी में भी व्यस्त बताए जाते हैं। ये फिल्म एटली निर्देशित फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है जो साल 2016 में रिलीज हुई थी।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।