फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Cameos: सलमान खान के कैमियो ने 'बेबी जॉन' में फूंकी जान, इन पांच फिल्मों में भी दिखा चुके हैं कमाल

Wed, 25 Dec 2024 07:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Dec 2024 07:20 AM IST
सार

Baby John: सलमान खान के ये कैमियो रोल्स उनके फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। फिल्मों में उनकी इन झलकियों ने दर्शकों का दिल जितने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
Baby john Movie Salman Khan Cameo Actor Last Five films with special Guest appearance singham again pathaan
बेबी जॉन-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के कैमियो रोल हमेशा ही दर्शकों के लिए खास रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' में भी उन्हें एक विशिष्ट भूमिका में देखा गया। वरुण धवन को एक्शन अवतार में देखने के साथ दर्शकों को सलमान खान के कैमियो की वजह से भी इस फिल्म का इंतजार था। सलमान ने फिल्म में अपने शानदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। 'बेबी जॉन' के अलावा भी सलमान खान ने कई फिल्मों में छोटे, लेकिन प्रभावशाली कैमियो किए हैं। आइए जानते हैं सलमान खान के पिछले पांच कैमियो रोल्स के बारे में...


यह भी पढ़ें-  Jackky Bhagnani: जन्मदिन पार्टी में पत्नी रकुल के साथ दिखे जैकी भगनानी, आयुष शर्मा-नुसरत भरूचा ने भी जमाया रंग

Baby john Movie Salman Khan Cameo Actor Last Five films with special Guest appearance singham again pathaan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सिंघम अगेन

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में सलमान खान कुछ सेकंड के लिए नजर आए थे। फिल्म के आखिर में वह चुलबुल पांडे के रूप में दिखे थे। उन्हें देखकर दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था।
यह भी पढ़ें-  Amjad Ali Khan: लक्ष्मीनारायण वैश्विक संगीत पुरस्कार में सम्मानित हुए उस्ताद अमजद अली खान, देखें तस्वीरें

Baby john Movie Salman Khan Cameo Actor Last Five films with special Guest appearance singham again pathaan
सलमान खान - फोटो : एक्स @taran_adarsh
पठान

सलमान खान ने फिल्म 'पठान' में टाइगर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह शाहरुख खान को एजेंट्स से बचाने के लिए आते हैं। फिल्म में उनकी एंट्री ने दर्शकों को चौंका दिया था। उनका यह कैमियो फिल्म के एक्शन और ड्रामा को और भी रोमांचक बना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby john Movie Salman Khan Cameo Actor Last Five films with special Guest appearance singham again pathaan
जीरो - फोटो : यूट्यूब
जीरो

सलमान खान ने फिल्म 'जीरो' के गाने 'इश्कबाजी' में कैमियो किया था। इस गाने में वह शाहरुख खान के साथ नजर आए थे। फिल्म में किंग खान एक छोटे कद के शख्स के किरदार में थे। सलमान का यह कैमियो खासतौर पर दर्शकों के लिए एक सरप्राइज था।

विज्ञापन
Baby john Movie Salman Khan Cameo Actor Last Five films with special Guest appearance singham again pathaan
सन ऑफ सरदार - फोटो : यूट्यूब
सन ऑफ सरदार

फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में सलमान खान ने एक हंसी से भरपूर कैमियो किया था। इस फिल्म में वह अजय देवगन के किरदार को गुंडों से बचाते हैं। सलमान का यह अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed