फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby John: दलपति विजय ने थेरी के रीमेक बेबी जॉन पर तोड़ी चुप्पी, एटली से बोली दिल की बात

Wed, 25 Dec 2024 11:44 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 25 Dec 2024 11:44 AM IST
सार

दलपति  विजय ने बेबी जॉन की रिलीज पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वरुण धवन अभिनीत बेबी जॉन दलपति विजय की फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है।
 

विज्ञापन
Baby John Thalapathy Vijay BREAKS Silence On Varun Dhavan Remaking Theri Tells Atlee Wishing You
थेरी-बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay, varundvn
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन आज यानी 25 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म तमिल फिल्म थेरी की रीमेक है, जिसमें दलपति विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह तमिल फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन एटली ने किया था। यह उनकी दूसरी फिल्म थी। बेबी जॉन का निर्देशन कलीज ने किया है। 

 
Baby John Thalapathy Vijay BREAKS Silence On Varun Dhavan Remaking Theri Tells Atlee Wishing You
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन की रिलीज से एक दिन पहले विजय ने अपने एक्स पर एटली और बेबी जॉन के सभी कलाकारों को भी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी। बेबी जॉन में वरुण धवन, साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव हैं। मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है।
 
Baby John Thalapathy Vijay BREAKS Silence On Varun Dhavan Remaking Theri Tells Atlee Wishing You
फिल्म थेरी-विजय, बेबी जॉन-वरुण धवन - फोटो : एक्स actorvijay, varundvn
दलपति विजय ने एक्स पर लिखा, "कल रिलीज के लिए वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश और पूरी बेबी जॉन की पूरी टीम को शुभकामनाएं। आप सभी को ब्लॉकबस्टर सफलता की शुभकामनाएं।" एटली ने जवाब में विजय को रिप्लाई किया, "लव यू ना, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।"
Nayanthara: नयनतारा ने पति और बेटों के साथ शेयर कीं छुट्टियों की अनदेखी तस्वीरें, पेरिस-मायकोनोस में घूमा कपल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John Thalapathy Vijay BREAKS Silence On Varun Dhavan Remaking Theri Tells Atlee Wishing You
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण ने भी विजय को शुक्रिया देते हुए जवाब दिया और कहा, "दलपति  विजय सर, आपका धन्यवाद। हम हमेशा आपके आस-पास बच्चे ही रहेंगे बेबी जॉन।" कीर्ति सुरेश ने भी विजय को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "सर !! आपसे मिलना बहुत मायने रखता है !! आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!।"
विज्ञापन
Baby John Thalapathy Vijay BREAKS Silence On Varun Dhavan Remaking Theri Tells Atlee Wishing You
आज रिलीज हो चुकी है फिल्म बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
कलीज द्वारा निर्देशित "बेबी जॉन" के निर्माताओं ने इसके एक्शन सींस की कोरियोग्राफी के लिए आठ अंतरराष्ट्रीय एक्शन निर्देशकों की एक टीम को शामिल किया है। आठ एक्शन निर्देशकों अनल अरासु, स्टंट सिल्वा, अनबरीव, यानिक बेन, सुनील रोड्रिग्स, कालोयान वोडेनिचरोव, मनोहर वर्मा, ब्रॉनविन अक्टूबर ने फिल्म में आठ बड़े एक्शन सींस की कोरियोग्राफी की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed