सब्सक्राइब करें

Baby John X Review: 'पुष्पा 2' के तूफान के आगे टिक सकेगी 'बेबी जॉन'? सोशल मीडिया पर लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Dec 2024 11:31 AM IST
सार

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यह फिल्म दर्शकों को कैसी लगी आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Baby John X Review Varun Dhawan Keerthy Suresh Wamiqa Gabbi salman khan Kalees
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। 'भेड़िया' के बाद यह उनकी बतौर मुख्य अभिनेता पहली थिएटर रिलीज है। फैंस को वरुण का एक्शन अवतार काफी पसंद आ रहा है, लेकिन इस फिल्म में उनसे ज्यादा चर्चा सलमान खान की हो रही है।  फिल्म को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि लोगों को यह फिल्म कैसी लगी है।


यह भी पढ़ें- Tuesday Box Office Report: हिंदी में 700 करोड़ी क्लब की पहली फिल्म बनी पुष्पा 2, मुफासा-वनवास ने की इतनी कमाई

Trending Videos
Baby John X Review Varun Dhawan Keerthy Suresh Wamiqa Gabbi salman khan Kalees
बेबी जॉन-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को कैसी लगी बेबी जॉन?

फिल्म को देखने के बाद लोग इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सलमान खान के कैमियो को लेकर बात कर रहे हैं। दर्शकों को भाईजान के फिल्म में एंट्री के तरीके ने काफी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  वरुण धवन की भी सराहना की जा रही है, लेकिन ज्यादातर लोग सलमान खान के कैमियो की ही तारीफ कर रहे हैं। 
यह भी पढ़ें- GP Sippy: इनका नाम लेते हुए लड़खड़ाती थी अंग्रेजों की जुबान, गोपालदास परमानंद सिपाहीमलानी कैसे बने जीपी सिप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John X Review Varun Dhawan Keerthy Suresh Wamiqa Gabbi salman khan Kalees
बेबी जॉन-वरुण धवन-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने लूट ली महफिल

क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा, "सलमान खान की एंट्री, फिल्म का सबसे बेहतरीन दृश्य था! सिनेमाघर स्टेडियम में बदल जाएंगे!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "एटली सच में जानते हैं कि सलमान खान जैसे मेगास्टार को बड़े पर्दे पर कैसे पेश किया जाए। क्या शानदार कैमियो था।" एक फैन ने कहा, "सिर्फ साउथ के निर्देशक ही जानते हैं कि सलमान खान जैसे सुपरस्टार को कैसे पेश किया जाए।"


Baby John X Review Varun Dhawan Keerthy Suresh Wamiqa Gabbi salman khan Kalees
बेबी जॉन-वरुण धवन-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिंकदर को लेकर फैंस की बढ़ीं उम्मीदें

सलमान खान के कैमियो ने उनके आगामी फिल्म 'सिकंदर' के लिए भी दर्शकों के बीच जिज्ञासा बढ़ा दी है। इस फिल्म को दक्षिण के निर्देशक एआर मुरुगदास ने निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का टीजर 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Baby John X Review Varun Dhawan Keerthy Suresh Wamiqa Gabbi salman khan Kalees
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
एटली की फिल्म में भी सलमान आ सकते हैं नजर
गौरतलब है कि सलमान खान निर्देशक एटली के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। इसका आधिकारिक एलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि, एटली ने इस फिल्म को लेकर हाल ही में संकेत दिए थे।
संबंधित वीडियो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed