सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने किया इंकार शाहरुख खान की फिल्म करने से, क्या रही वजह? जानिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 25 Dec 2024 10:33 AM IST
सार

इन दिनों एक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्मों से ज्यादा, एक बिजनेसमैन के तौर पर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि बताया कि कुछ साल पहले शाहरुख खान की एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से वह उस फिल्म को स्वीकार नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Vivek Oberoi Revealed Reject Shah Rukh Khan Farah Khan Mega Hit Movie
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi

एक समय बॉलीवुड में ऐसा था, जब विवेक ओबेरॉय की फिल्में हिट हो रही थी, उनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा था। फिर सलमान खान से उनका विवाद हो गया, जिस कारण उनके करियर पर बुरा असर पड़ा। इस समय विवेक ओबेरॉय फिल्मों में कम ही नजर आते हैं लेकिन वह बतौर बिजनेसमैन चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख खान की एक बड़ी फिल्म को उन्होंने कुछ कारणों से मना कर दिया था।

Trending Videos
Vivek Oberoi Revealed Reject Shah Rukh Khan Farah Khan Mega Hit Movie
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब

कौन सी थी शाहरुख की वो फिल्म 
जिस फिल्म को विवेक ओबेरॉय ने इंकार किया, वह शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ रही। इस फिल्म में उन्हें एक अहम किरदार ऑफर हुआ था। लेकिन चाहकर भी विवेक फिल्म को स्वीकार नहीं कर पाए। विवेक ने बताया कि उस समय वह फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ की शूटिंग शुरू कर चुके थे, ऐसे में उनके पास डेट्स नहीं थी। ऐसे में चाहकर भी विवेक, शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi Revealed Reject Shah Rukh Khan Farah Khan Mega Hit Movie
विवेक ओबेरॉय-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख ने किया कैमियो 
ऐसा भी नहीं है कि शाहरुख खान और विवेक ओबेरॉय ने कभी किसी फिल्म में साथ अभिनय नहीं किया। शाहरुख खान ने फिल्म ‘साथिया’ में कैमियो किया था, इसमें विवेक ओबेरॉय लीड रोल में थे। विवेक ने शाहरुख खान के साथ एक दिन की उस शूटिंग के एक्सपीरियंस को शानदार बताया है।

Ali Abbas Zafar: सलमान को अब मिला ऋतिक रोशन का साथ, परदे पर एक साथ दिखेंगे टाइगर और कबीर! 

 

Vivek Oberoi Revealed Reject Shah Rukh Khan Farah Khan Mega Hit Movie
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

करियर में किया मुश्किलों का सामना 
कुछ दिनों पहले भी विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने करियर में आए मुश्किल दौर का भी जिक्र किया। विवेक ने बताया कि मेरा करियर एक टकराव के कारण खराब जोन में चला। इसी मामले के कारण फाइनेंशियल नुकसान भी बहुत हुआ।

Karan Johar-Baby John: करण जौहर ने की वरुण धवन की बेबी जॉन की तारीफ, पूरी टीम को दी शुभकामनाएं 

विज्ञापन
Vivek Oberoi Revealed Reject Shah Rukh Khan Farah Khan Mega Hit Movie
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
जब जान पर बन आई 
कुछ दिनों पहले दिए इंटरव्यू में विवेक बताते हैं, ‘करियर के उस बुरे दौर के कारण मुझे बहुत तनाव होने लगा। इसके अलावा अंडरवर्ल्ड से भी धमकियां आने लगी। कभी पापा (अभिनेता सुरेश ओबेराय) को फोन पर मेरे लिए धमकियां मिलती, तो कभी मम्मी को धमकियां दी जाती थी। पहले हमें लगा कि कोई मजाक कर रहा है। लेकिन मुंबई पुलिस ने बताया कि यह धमकियां अंडरवर्ल्ड से आ रही हैं।।’ विवेक ओबेराय यह भी बताते हैं कि उन्हें लगभग जान से मारने की धमकियां मिलती थी, ऐसे में अपने आसपास बहुत सिक्योरिटी रखनी पड़ती थी।' विवेक जिस बुरे दौर की बात कर रहे हैं, दरअसल, उस समय उनके और सलमान खान के बीच एक विवाद हुआ था, जो कि काफी चर्चा में रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed