फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Song: भौकाल भरी मोहब्बत के साथ 'बच्चन पांडे' का रोमांटिक सॉन्ग 'मेरी जान-मेरी जान' हुआ रिलीज, कृति सेनन बोलीं-होली पे गोली

Tue, 01 Mar 2022 04:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 01 Mar 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
Bachchan Pandey new song Meri Jaan Meri Jaan released, watch Akshay Kumar Kriti Sanon romantic love song
कृति सेनन-अक्षय कुमार,फिल्म-बच्चन पांडे - फोटो : यूट्यूब

अभी हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें धमाकेदार एक्शन दिखा था। अब बच्चन पांडे का नया गाना मेरी जान-मेरी जान भी रिलीज हो गया है लेकिन ये गाना ट्रेलर के एक दम उलट लव रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने में इमोशन के साथ अक्षय कुमार का रोमांटिक अंदाज भी दिखाई दे रहा है। गाने की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, जिसमें सुनाई आ रहा है, 'भले ही बच्चन भैया का दिल और एक आंख पत्थर की है लेकिन आज भी उनके दिल में लोगों के लिए फीलिंग है इमोशन है''।

Bachchan Pandey new song Meri Jaan Meri Jaan released, watch Akshay Kumar Kriti Sanon romantic love song
बच्चन पांडे सॉन्ग मेरी जान मेरी जान - फोटो : यूट्यूब

कृति सेनन ने लिखा होली पे गोली-
आपको बता दें कि फिल्म बच्चन पांडे का ये दूसरा सॉन्ग है। इससे पहले 'मार खायेगा' सॉन्ग रिलीज किया गया था।  मेरी जान-मेरी जान गाने के बोल लिखे हैं जानी ने और इसे गाया है, बी प्राक ने। इस गाने के बोल दिल के छू लेने वाले हैं। गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। हाल ही में बच्चन पांडे के ट्रेलर को भी दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और ये गाना भी आते ही छा गया है। रिलीज के कुछ ही घंटो में इस गाने को एक लाख से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। कृति सेनन ने भी इस गाने की झलक को अपने इंस्टा से शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, एल्बम का मेरा फेवरेट ट्रैक !! मेरी जान मेरी जान! होली पे गोली।

Bachchan Pandey new song Meri Jaan Meri Jaan released, watch Akshay Kumar Kriti Sanon romantic love song
कृति सेनन-अक्षय कुमार,फिल्म-बच्चन पांडे - फोटो : यूट्यूब

होली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
अगर बात फिल्म में अक्षय कुमार की करें तो उन्होंने इसमें एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे गैंगस्टर के जीवन पर आधारित है जो एक एक्टर बनना चाहता है। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट कृति सेनन के अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी हैं। फिल्म को 18 मार्च को होली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchan Pandey new song Meri Jaan Meri Jaan released, watch Akshay Kumar Kriti Sanon romantic love song
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

फरहाद सामजी ने किया है निर्देशन-
अगर बात स्टार कास्ट की करें तो बच्चन पांडे में अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस के अलावा अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भी पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है और इसे निश्चय कुट्टांडा ने लिखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed