फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरें: अबू आजमी की बहू बनने के लिए आयशा टाकिया ने किया था धर्म परिवर्तन, 13 साल पहले किया था निकाह

Tue, 01 Mar 2022 02:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 01 Mar 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
ayesha takia and farhan azmi celebrates 13th wedding anniversary see couple wedding photos
आयशा टाकिया वेडिंग फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने फैंस को हिट फिल्में दी हैं और फिर उन्होंने अचानक ही इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इस लिस्ट में आयशा टाकिया का नाम भी शामिल है। आयशा टाकिया ने 'वॉन्टेड', 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले' जैसी कई फिल्मों में काम किया है लेकिन शादी के बाद आयशा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। आयशा ने नेता अबू आजमी के बेटे फरहान हाजमी से निकाह किया है और आज आयशा और फरहान आजमी की शादी को पूरे 13 साल हो गए हैं। इस मौके पर आपको आयशा टाकिया की शादी से जुड़ी बातें बताते हैं। 

ayesha takia and farhan azmi celebrates 13th wedding anniversary see couple wedding photos
आयशा टाकिया वेडिंग फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

2008 में रचाई शादी
आयशा टाकिया ने महज 23 साल की उम्र में फरहान आजमी से निकाह किया था। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी लेकिन शादी से पहले दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ को भी खूब एंजॉय किया था। आयशा के पति फरहान एक बिजनेसमैन हैं और मुंबई में उनके होटल भी हैं। कहा जाता है कि आयशा अक्सर फरहान के होटल में जाती थीं। हालांकि, तब दोनों के रिश्ते की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन साल 2005 के आखिर में दोनों सार्वजनिक रूप से दिखाई देने लगे। दोनों ने तीन साल तक अपनी लव लाइफ को एंजॉय किया था और फिर उन्होंने अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया था।  

ayesha takia and farhan azmi celebrates 13th wedding anniversary see couple wedding photos
आयशा टाकिया वेडिंग फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद बदला धर्म
आयशा टाकिया ने फरहान आजमी से शादी करने के बाद अपना धर्म बदल लिया था। इसके बाद, अभिनेत्री ने अपने नाम के आगे आजमी लगाना शुरू कर दिया। आज के समय में आयशा और फरहान एक बेटे के माता-पिता हैं और अपनी लाइफ में खुश हैं। एक इंटरव्यू में आयशा टाकिया ने अपने पति की तारीफ करते हुए कहा था कि वह बहुत ईमानदार और मेहनती भी हैं।  वह जानते हैं कि एक अच्छा दोस्त और उससे ज्यादा एक अच्छा पति कैसे बनना होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
ayesha takia and farhan azmi celebrates 13th wedding anniversary see couple wedding photos
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा का करियर    
आयशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक एल्बम भी किए। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। आयशा टाकिया की पहली फिल्म 2004 में आई 'टार्जन द वंडर कार' थी। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। 2006 में उनकी फिल्म 'डोर' रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म रही।

विज्ञापन
ayesha takia and farhan azmi celebrates 13th wedding anniversary see couple wedding photos
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

सर्जरी की वजह से हुईं ट्रोल
आयशा टाकिया के लुक में अब बहुत बदलाव आ चुका है। साल 2000 के लेकर अब तक वह काफी बदल गई हैं। दावा किया जाता है कि अभिनेत्री लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई है। हालांकि, फैंस को उनका नया लुक खास पसंद नहीं आया था, जिस वजह से उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed