सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Gangubai Kathiawadi Day 4 Collection: महाशिवरात्रि पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी ‘गंगूबाई’, छुट्टी का फायदा मिला तो बदलेगी तस्वीर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 01 Mar 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
gangubai kathiawadi box office collection day 4 alia bhatt ajay devgn sanjay leela bhansali
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सोमवार को शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद देर रात के आंकड़ों ने इसकी इज्जत बचा ली है। सोमवार के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के जो शुरुआती रुझान आने शुरू हुए, उससे ये फिल्म सोमवार की शाम तक करीब सवा सात करोड़ रुपये पर अटकती दिख रही थी। लेकिन, फिल्म के कारोबार का बॉक्स ऑफिस पर आखिरी हिसाब होते होते ये आंकड़ा 8.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में 47.31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। महाशिवरात्रि के दिन फिल्म के 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाने की बात तय दिख रही है।

Trending Videos
gangubai kathiawadi box office collection day 4 alia bhatt ajay devgn sanjay leela bhansali
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार के दिन फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का असल लिटमस टेस्ट होने की आशंका सबको थी। रिलीज के पहले तीन दिन कोई भी नई फिल्म अगर ठीक ठाक स्टार कास्ट के साथ रिलीज हो तो मतलब भर का कारोबार इसलिए भी कर ले जाती है कि वीकएंड पर नई फिल्म देखने वाले ये फिल्म देख ही आते हैं। सोमवार को दफ्तर, बाजार खुलने पर लोगों को अपने दोस्तों से पता चलना शुरू होता है कि फिल्म वाकई कैसी रही। इसे फिल्म की भाषा में ‘वर्ड ऑफ माउथ’ पब्लिसिटी कहते हैं। ये सकारात्मक हुई तो फिल्म का कलेक्शन आगे दिनों दिन बढ़ता जाता है और लोगों ने अगर फिल्म को सराहा नहीं तो फिल्म सोमवार से ही लड़खड़ाने लगती है। रविवार के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन सोमवार को आधे से भी कम पर आ जाने के शुरूआती रुझानों ने फिल्म के निर्माताओं की पेशानी पर बल डाल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
gangubai kathiawadi box office collection day 4 alia bhatt ajay devgn sanjay leela bhansali
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बनाने, इसकी रिलीज बार बार टलते जाने के चलते लागत पर बढ़े ब्याज और फिल्म के प्रचार और विपणन पर खर्च हुई कुल राशि करीब 180 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें से आधी रकम फिल्म के डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से इसके निर्माता वसूल कर चुके हैं। बाकी की आधी रकम निर्माताओं तक पहुंचने के लिए इसे थिएट्रिकल राइट्स की बिक्री मूल्य का कम से कम तीन गुना कमाना ही होगा। टिकट खिड़की पर होने वाली कुल बिक्री का महज 36 फीसदी हिस्सा ही फिल्म निर्माताओँ तक वापस पहुंचता है, बाकी की रकम फिल्म को सिनेमाघरों में चलाने वालों के हिस्से में आती है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सिनेमाघरो में वितरण अधिकार 90 करोड़ रुपये में बिके बताए जाते हैं।

gangubai kathiawadi box office collection day 4 alia bhatt ajay devgn sanjay leela bhansali
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने शुक्रवार को फिल्म ट्रेड की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए करीब 10.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, हालंकि फिल्म के बजट को देखते हुए इसकी ओपनिंग सामान्य दिनों में कम से कम 18 करोड़ रुपये होनी चाहिए थी। 50 फीसदी क्षमता से खुले सिनेमाघरों के हिसाब से फिल्म के लिए ये उम्मीद नौ करोड़ रुपये रखी गई थी। अपनी लागत का 10 फीसदी हिस्सा रिलीज के पहले दिन निकाल लेने वाली फिल्म की ओपनिंग शानदार मानी जाती है। फिल्म ने शनिवार को अपना प्रदर्शन बेहतर करते हुए करीब 13.32 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म का कलेक्शन रविवार को 15.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का सोमवार का बॉक्स ऑफिस का देर रात तक के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म रिलीज करने वाली कंपनी के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 8.19 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन चार दिन में 47.31 करोड़ रुपये हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed