फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bachchan Pandey: फिल्म का नया गाना ‘सारे बोलो बेवफा’ सोमवार को होगा रिलीज, टीजर शेयर कर अक्षय कुमार ने दी जानकारी

Sun, 06 Mar 2022 09:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 06 Mar 2022 09:06 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bachchan Pandey: The new song of the film Sare Bolo Bewafa will be released on 7 march at  11:10 am Akshay Kumar gave information by sharing the song teaser
‘बच्चन पांडे’का नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म इंडस्ट्री के मिस्टर खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बच्चन पांडे के ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब तक फिल्म के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म का एक और नया गाना सोमवार को रिलीज होने वाला है।

तमिल मूवी ‘Jigarthanda’ की हिंदी रिमेक बच्चन पांडे 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Bachchan Pandey: The new song of the film Sare Bolo Bewafa will be released on 7 march at  11:10 am Akshay Kumar gave information by sharing the song teaser
‘बच्चन पांडे’का नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बारे में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस नए गाने की झलक दर्शकों के साथ साझा करते हुए अभिनेता ने जानकारी दी कि यह गाना कब रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही अभिनेता ने फिल्म के नए गाने 'सारे बोलो बेवफा' का टीजर भी रिलीज किया है।

Bachchan Pandey: The new song of the film Sare Bolo Bewafa will be released on 7 march at  11:10 am Akshay Kumar gave information by sharing the song teaser
‘बच्चन पांडे’का नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने आए गाने की टीजर में शादी का सीन फिल्माया गया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में काफी सारी पुलिस फोर्स भी नजर आ रही हैं। वहीं अक्षय कुमार अपने अतरंगी और भौकाली अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने के टीजर में अक्षय कुमार हाथ से कांच की बोतल तोड़ते भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchan Pandey: The new song of the film Sare Bolo Bewafa will be released on 7 march at  11:10 am Akshay Kumar gave information by sharing the song teaser
‘बच्चन पांडे’का नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

गाने के इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'टूटे हुए दिलों को जोड़ने के लिए आ रहा है, कल भौकाल भरा एंटरटेनमेंट। तो अब सारे बोलो बेवफा गाना कल रिलीज किया जाएगा।' फिल्म के इस नए गाने के टीजर के अंत में बी प्राक की आवाज सुनाई दे रही है। यह गाना टी- सीरीज के बैनर तले रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Bachchan Pandey: The new song of the film Sare Bolo Bewafa will be released on 7 march at  11:10 am Akshay Kumar gave information by sharing the song teaser
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

गाने के वीडियो में यह भी बताया गया कि यह गाना कल यानी 7 मार्च को सुबह 11:10 बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अभिनेता बनना चाहता है। जबकि अभिनेत्री कृति सेनन एक पत्रकार के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed