फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: 'इस बार होली पे गोली...'तो इसलिए 'बच्चन पांडे' की एक आंख है पत्थर की

Thu, 17 Mar 2022 12:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Mar 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
Bachchhan Paandey Star cast Akshay kumar kriti Sanon interview with amar ujala
बच्चन पांडे - फोटो : Youtube

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म होली के मौके पर यानी 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के अलावा कृति सैनन, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं। फैंस में फिल्म का क्रेज रिलीज के पहले ही देखने को मिल रहा है। अमर उजाला ने 'बच्चन पांडे' की स्टारकास्ट से फिल्म के बारे में बात की, इस बातचीत में अक्षय और कृति ने क्या कुछ कहा चलिए जानते हैं।

Bachchhan Paandey Star cast Akshay kumar kriti Sanon interview with amar ujala
कृति सेनन-अक्षय कुमार,फिल्म-बच्चन पांडे - फोटो : यूट्यूब

फिल्म में अक्षय भोजपुरी बोलते नजर आ रहे हैं और इसके गाने पंजाबी में रिलीज हो रहे हैं इस सवाल के जवाब में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा- बच्चन पांडे के डैडी पंजाब के थे और मां यूपी की हैं, इसलिए बच्चन पांडे को दोनों भाषाएं अच्छे से आती हैं। बच्चन पांडे अपने डैडी से पंजाबी में बात करता है।

Bachchhan Paandey Star cast Akshay kumar kriti Sanon interview with amar ujala
कृति सेनन - फोटो : insta

साल में 5 फिल्में पाइपलाइन में हैं, कृति एक साल में 5-6 फिल्में? क्या आप अक्षय कुमार को फॉलो कर रही हैं, इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- बच्चन पांडे के बाद मेरी चार फिल्में और आने वाली हैं। जब आप अक्षय कुमार के साथ काम करते हैं तो लगता है आप बहुत स्लो जा रहे हैं, इसलिए ज्यादा काम करना पड़ेगा। कृति कहती हैं, मेरी 7 साल में केवल 8 फिल्में रिलीज हुईं, मुझे लगा मैं बहुत ज्यादा स्लो जा रही हूं। इसलिए मैंने ज्यादा काम करना शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchhan Paandey Star cast Akshay kumar kriti Sanon interview with amar ujala
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे बने Bachchan Pandey और कैसे लगाई पत्थर की आंख के सवाल पर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा- मैंने सोचा कोई किरदार ऐसा होना चाहिए जो एक आंख ही पत्थर की पहनता है। मुझे बच्चन पांडे को अलग लुक देना था, क्योंकि ये ग्रे कैरेक्टर है। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका में हैं, जिसकी एक आंख पत्थर की है।


विज्ञापन
Bachchhan Paandey Star cast Akshay kumar kriti Sanon interview with amar ujala
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

कृति कहती हैं, जब मैंने अक्षय सर को इस लुक में देखा तो हैरान रह गई। लेकिन थोड़े समय बाद मैं सहज हो गई। मैंने इन्हें कहा था- आपको हमेशा पत्थर की आंख पहन कर रखनी चाहिए। बता दें, बच्चन पांडे में अक्षय का किरदार बाकी रोल्स से एकदम डिफरेंट और यूनिक है। वहीं फिल्म में कृति फिल्म डायरेक्टर का रोल निभा रही हैं जो उन पर एक बायोपिक बनाना चाहती है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed