फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी बैकग्राउंड डांसर बने नजर आए थे ये एक्टर्स, अब एक फिल्म के लेते हैं करोड़ों रुपए

Sun, 20 Jan 2019 01:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 20 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
background dancers turned actors in bollywood
shahid kapoor, ranveer singh - फोटो : Amar Ujala

बॉलीवुड में मुकाम बनाना आसान नहीं हैं। लीड रोल पाने के लिए एक्टर्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत बेहद छोटे स्तर पर की लेकिन आज वो एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये लेते हैं। जी हां, तो चलिए आगे की स्लाइड में जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में जो मेन लीड से पहले बैकग्राउंड डांसर बने बड़े पर्दे पर नजर आए।

background dancers turned actors in bollywood
ranveer singh - फोटो : file photo

रणवीर सिंह की गिनती आज के महंगे एक्टर्स में से एक होती है। सिम्बा की सक्सेस के बाद रणवीर अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशन में व्यस्त हो गए हैं लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि लीड रोल से पहले रणवीर सिंह एक बैकग्राउंड डांसर थे। जी हां, करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम के गाने 'बोले चूड़ियां' में रणवीर को देखा जा सकता है।

background dancers turned actors in bollywood
arshad warsi - फोटो : file photo

फिल्म मुन्नाभाई एमीबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई में सर्किट का किरदार निभाकर दिल जीतने वाले एक्टर अरशद वारसी का बॉलीवुड में आने का सफर कुछ आसान नहीं रहा है। फिल्मों में आने से पहले अरशद कोरियोग्राफी करते थे। उन्होंने जितेन्द्र की सुपरहिट फिल्म आग से खेलेंगे के एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
background dancers turned actors in bollywood
remo - फोटो : file photo

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह कभी शाहरुख की फिल्म परदेस के सुपरहिट गाने 'मेरी महबूबा' में बैकग्राउंड में डांस कर रहे थे लेकिन आज वह बॉलीवुड के नये डायरेक्टर हैं और फिल्म रेस 3 को उन्होंने ही डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
background dancers turned actors in bollywood
sushant singh rajput - फोटो : file photo

टीवी की दुनिया से करियर शुरू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज के दौर के सबसे बिजी एकटर्स में से एक हैं। सुशांत सिंह राजपूत भी एक बैकग्राउंड डांसर रहे हैं। उन्होंने फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन के पीछे डांस किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed