फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 साल बाद पूरी हुई थी परवीन बाबी की आखिरी ख्वाहिश, वसीयत ने इन लोगों को बनाया था करोड़पति

Sun, 20 Jan 2019 01:28 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 20 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Parveen babi death anniversary her Will Gets Cleared 80 perCent of Wealth to use Help poor
परवीन बाबी

परवीन बाबी (Parveen Babi) सिनेमाई पर्दे पर वह सबकुछ 70 के दशक में कर रही थीं, जो अपनी चाहत, आधुनिकता और आत्म निर्भरता के नाम पर महिलाएं आज करना चाहती हैं। करियर की पीक पर परवीन बाबी (Parveen Babi) को एक फ्लॉप फिल्म मेकर महेश भट्ट से प्यार हो गया था लेकिन इसी दौरान वह एक ऐसी मानसिक बीमारी की शिकार हो गईं कि उन्हें सब अपने दुश्मन नजर आने लगे। कुछ तो बॉलीवुड में बने रहने का दबाव, कुछ प्यार में मिलने वाले धोखों और कुछ मानसिक बीमारी- इन सबने आपस में मिलकर परवीन बाबी के करिश्मे को फीका जरूर कर दिया, लेकिन उनका असर बॉलीवुड में लंबे समय तक बना रहेगा। आज परवीन बाबी (Parveen Babi) की डेथ एनिवर्सिरी है। उनकी डेथ एनिवर्सिरी पर आइए आज बात करते हैं उनके निधन के बाद की संपत्ति के बारे में...

Parveen babi death anniversary her Will Gets Cleared 80 perCent of Wealth to use Help poor
परवीन बाबी
परवीन बॉबी (Parveen Babi) की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था जो साल 2016 में जाकर खत्म हो गया। साल 2016 में आए फैसले के मुताबिक परवीन बाबी की संपत्ति का 80% हिस्सा महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। बाकि का हिस्सा उनके चाचा मुराद खान बॉबी को दिया जाएगा।

आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला ?
Parveen babi death anniversary her Will Gets Cleared 80 perCent of Wealth to use Help poor
परवीन बाबी
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बॉबी (Parveen Babi) की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा। परवीन के घरवालों और उनके मामा ने संपत्ति को लेकर दावा किया। इसके बाद जांच में परवीन की वसीयत सामने आई, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति परिवार और रिश्तेदारों को न देने की बजाए एक ट्रस्ट और चाचा मुराद खान बॉबी को सौंपने की बात कही हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parveen babi death anniversary her Will Gets Cleared 80 perCent of Wealth to use Help poor
परवीन बाबी
परवीन के मामा ने साल 2005 में इस वसीयत को बॉम्बे हाईकोर्ट में चैलेंज किया। परवीन के पिता ने भी इस वसीयत को गलत बताया। जिसके बाद कोर्ट ने पूरे मामले की जांच करवाई और वसीयत सही पाई गई। इस पर वसीयत को वैध मानते हुए कोर्ट ने 11 साल बाद यानि 2016 में फैसला सुनाया जो कि परवीन की अंतिम इच्छा थी। 
विज्ञापन
Parveen babi death anniversary her Will Gets Cleared 80 perCent of Wealth to use Help poor
परवीन बॉबी
कोर्ट ने कहा कि वसीयत के मुताबिक, परवीन (Parveen Babi) की 80 प्रतिशत संपत्ति का इस्तेमाल एक ट्रस्ट बनाने में होगा, जो कि गरीब महिलाओं और बच्चों की मदद करेगा। जबकि 20 प्रतिशत संपत्ति उनके चाचा को दी जाएगी। जो कि इस ट्रस्ट को चलाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed