विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को रिलीज हुई। फिल्म के जोरदार प्रमोशन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और प्रशंसक सिनेमाघरों का रुख करते नजर आए। हालांकि, फिल्म की कमाई में अब गिरावट देखी जा रही है। 'बैड न्यूज' ने अपनी रिलीज के सात दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 42.85 करोड़ रुपये की कमाई की। आइए फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
Bad Newz Day 8 Collection: 'बैड न्यूज' की कमाई में गिरावट जारी, 50 करोड़ी बनने से अभी इतनी दूर विक्की की फिल्म
'बैड न्यूज' तब से लोगों का ध्यान खींच रही है जब से विक्की पर फिल्माया गया गाना 'तौबा तौबा' ऑनलाइन आया है। इस गाने ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें अभिनेता के कातिलाना मूव्स के दर्शक कायल हो गए। फिल्म का दूसरा गाना 'जनम' विक्की और तृप्ति के बीच की शानदार केमिस्ट्री की वजह से चर्चा में है। वहीं, फिल्म की कहानी भी काफी दिलचस्प है।
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी स्त्री के गर्भ में पल रहे ऐसे जुड़वा बच्चों की है जिनके पिता अलग अलग हैं। एक ही रात में ये दो गुल कैसे खिलते हैं, फिल्म इसी को सामने लाती है। 'बैड न्यूज' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसने दूसरे दिन 10.25 और तीसरे दिन 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Kalki 2898 AD BO Collection: ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमा रखे है पैर, कलेक्शन पर नहीं लग रहा ब्रेक
हालांकि, चौथे दिन से 'बैड न्यूज' की कमाई में गिरावट जारी है। फिल्म ने चौथे दिन 3.5, पांचवें दिन 3.75, छठे दिन 3.15 और सातवें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह इसकी एक हफ्ते की कुल कमाई 42.85 करोड़ रुपये रही। वहीं, 'बैड न्यूज' ने आठवें दिन 1.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह विक्की कौशल अभिनीत मूवी की अब तक की कुल कमाई 44.47 करोड़ रुपये हो गई है।
LCUE: 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' बना नंबर वन नॉन-फिक्शन शो, धर्मेंद्र का दिखेगा पंजाबी स्वैग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बैड न्यूज' के फिल्म मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिला लिया है और अपने ओटीटी पार्टनर के रूप में इसे सुरक्षित कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 'बैड न्यूज' अपनी रिलीज से ठीक आठ सप्ताह बाद डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।
Bryan Adams: ब्रायन एडम्स के फैंस के लिए खुशखबरी, गायक भारत के इन पांच शहरों में मचाएंगे धूम