अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी की लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का मुहूर्त बीती शाम मुंबई के यशराज स्टूडियोज में संपन्न हुआ। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने जा रहे हैं, वह इस फिल्म के सह निर्माता भी है। निर्माता वाशू भगगानी की अक्षय कुमार के साथ ये चौथी फिल्म है। टाइगर श्रॉफ के साथ भी वाशू एक फिल्म ‘गणपत’ बना रहे हैं। ये फिल्म पूरी हो चुकी है और रिलीज की राह तक रही है।
Bade Miyan Chote Miyan Muhurat: शुरू हुई अक्षय और टाइगर की फिल्म, मुंबई के यशराज स्टूडियो में मुहूर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में अपना ठिकाना बना चुके फिल्म निर्माता वाशू भगनानी ने अक्षय के साथ बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘बेलबॉटम’ के साथ एक बड़ा कदम उठाया था। ये फिल्म कोरोना संक्रमण काल में पूरी तरह विदेश में शूट हुई फिल्म थी। वाशू ने लंदन के करीब एक फिल्म स्टूडियो भी बनाया है और वहां फिल्मों की शूटिंग पर मिलने वाली छूट का फायदा उठाने के लिए वह इस स्टूडियो में दूसरे निर्माताओं को भी फिल्म की शूटिंग के लिए आमंत्रित करते रहे हैं। फिल्म ‘बेल बॉटम’ की मेकिंग के दौरान ही वाशू ने अक्षय के साथ ‘मिशन सिंड्रेला’ न सिर्फ घोषित की बल्कि पूरी भी कर दी।
फिल्म ‘मिशन सिंड्रेला’ को सिनेमाघर नहीं मिल सके और ये फिल्म सीधे ओटीटी पर ‘कठपुतली’ के नाम से रिलीज हुई। फिल्म की विदेश में शूटिंग और इसकी लोकेशन को भारत की जगहें बताने पर ये फिल्म खूब ट्रोल हुई। हिंदी सिनेमा के लिए लगातार सर्वे करती रही कंपनी ‘ऑरमैक्स’ ने इसे बीते साल ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बताया है हालांकि जिस ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ये फिल्म रिलीज हुई, उसने आधिकारिक रूप से अपनी ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को बताया है।
Samantha Ruth Prabhu: बीमारी के बाद काम पर लौटीं सामंथा, शुरू की 'सिटाडेल' की शूटिंग
‘बेल बॉटम’ और ‘कठपुतली’ के अलावा वाशू भगनानी अक्षय कुमार के साथ एक बायोपिक ‘कैप्सूल गिल’ भी बना रहे हैं। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दोनों की जोड़ी की एक साथ चौथी लगातार फिल्म होगी। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स बेचने के लिए फिल्म के निर्माता तकरीबन सभी ओटीटी से संपर्क कर चुके हैं लेकिन फिल्म बनने से पहले इसके खरीद का वादा करने से सारे ओटीटी कतराते ही रहे हैं। यशराज स्टूडियो में इस फिल्म के मुहूर्त की मुंबई की मीडिया को रविवार सुबह जानकारी मिली क्योंकि सवाल जवाब से बचने के लिए इस फिल्म के मुहूर्त पर गिनती के लोगों को ही आमंत्रित किया गया।
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के दूसरे सितारे टाइगर श्रॉफ हैं जिनकी पिछली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और इसके बाद उनकी पूरी तरह बनकर तैयार फिल्म ‘गणपत’ की अब तक रिलीज डेट फाइनल नहीं हो सकी है। इस बीच टाइगर को लेकर निर्माता करण जौहर ने एक फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ शुरू की थी, लेकिन टाइगर जब इस फिल्म के लिए अपनी फीस कम करने को तैयार नहीं हुए तो कऱण ने ये फिल्म बंद कर दी।
Pathaan: तेलुगू राज्यों में 'पठान' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान ने रखी शर्त? राम चरण को करना होगा यह काम!