फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger Shroff: अपने डायलॉग पर बनने वाले मीम्स पर टाइगर ने की बात, बोले- शुरुआत में लगता था लोग मजाक बना रहे

Sun, 07 Apr 2024 10:51 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 07 Apr 2024 10:51 PM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैंस को इनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Star Tiger Shroff On his Chhoti Bachhi Ho Kya dialogue Memes Said It was crazy
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैंस को इनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने डायलॉग पर बनने वाले मीम्स पर बात की है। उनकी पहली फिल्म 'हीरोपंती' के डायलॉग 'छोटी बच्ची हो क्या' पर जबर्दस्त मीम्स वायरल होते हैं। 

Bade Miyan Chote Miyan Star Tiger Shroff On his Chhoti Bachhi Ho Kya dialogue Memes Said It was crazy
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। अभिनेता ने कहा, 'मेरी पहली फिल्म के बाद, मैं मीम पसंदीदा में से एक बन गया था। इसलिए मेरी फिल्मों पर बहुत सारे मीम्स बनते हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे शुरू में आश्चर्य होता था कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं और मेरा मजाक क्यों उड़ा रहे हैं। मगर फिर कुछ समय बाद मैंने इसका आनंद लेना शुरू कर दिया।' 

Kangana Ranaut: कंगना रणौत को दिखी आलिया भट्ट और राहुल गांधी में समानता? बयान से मची खलबली

 
Bade Miyan Chote Miyan Star Tiger Shroff On his Chhoti Bachhi Ho Kya dialogue Memes Said It was crazy
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा, 'लोगों ने मुझसे कहा कि आप जानते हैं कि यह बहुत अच्छा है। यदि आप मीम्स का हिस्सा हैं, तो मतलब आपने प्रभाव डाला है। आप निश्चित रूप से प्रभाव डाल रहे हैं। इसलिए फिर मैंने भी कहा कि ठीक है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Star Tiger Shroff On his Chhoti Bachhi Ho Kya dialogue Memes Said It was crazy
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने डायलॉग 'छोटी बच्ची हो क्या' के वायरल मीम में तब्दील होने पर बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कहा, मुझे नहीं पता कि इसे कैसे उठाया गया। यह क्रेजी था। वहीं अक्षय की फिल्म हेरी फेरी के काफी सारे मीम्स वायरल होते हैं। इस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'मुझे यह बहुत मजेदार लगता है। मगर काफी सारे मीम्स हैं, खासकर हेरा फेरी के बहुत हैं।'

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan Star Tiger Shroff On his Chhoti Bachhi Ho Kya dialogue Memes Said It was crazy
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्माण जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा द्वारा किया गया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की मैदान से टकराएगी।  

गॉडजिला x कॉन्ग की दहाड़ बरकरार, जानें 10वें दिन का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed