फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना रणौत को दिखी आलिया भट्ट और राहुल गांधी में समानता? बयान से मची खलबली

Sun, 07 Apr 2024 09:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 07 Apr 2024 09:58 PM IST
सार

कंगना रणौत का एक बयान जबरदस्त सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि अभिनेत्री ने एक दफा फिर आलिया भट्ट पर तंज कसा है। साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आलिया पर निशाना साधती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Is Kangana Ranaut takes a dig at alia bhatt on her national award comparing with rahul gandhi details inside
कंगना रणौत-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत आखिरकार राजनीति की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। बॉलीवुड की क्वीन को अक्सर सम-सामयिक मुद्दों पर बयान देते देखा जाता है। साथ ही वह इंडस्ट्री पर भी कटाक्ष करने से बिल्कुल नहीं कतराती हैं। कंगना को फिल्म निर्माता करण जौहर से लेकर कई बड़े सितारों पर निशाना साधते देखा जा चुका है। वहीं अब अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स का मानना है कि कंगना ने एक दफा फिर आलिया भट्ट को निशाना बनाया है। 

Is Kangana Ranaut takes a dig at alia bhatt on her national award comparing with rahul gandhi details inside
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस क्लिप में अभिनेत्री  नेपो किड पर उन पुरस्कारों को पाने के लिए कटाक्ष कर रही हैं जो खुद कंगना के पास प्रचुर मात्रा में हैं। नेटिजन्स की राय है कि यह आलिया भट्ट के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार पर कटाक्ष था जो उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मिला था।

Is Kangana Ranaut takes a dig at alia bhatt on her national award comparing with rahul gandhi details inside
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कंगना रणौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से प्रत्याशी बनाया है। इसी बीच एक इंटरव्यू में उनसे राहुल गांधी को लेकर उनके विचारों के बारे में पूछा गया। इस पर कंगना ने कहा, 'मैं उन्हें वैसे ही देखती हूं जैसे फिल्म इंडस्ट्री का राजा बेटा। जैसे वहां उन्होंने बेटी को अवॉर्ड्स दे दिए कि कंगना को सारे अवॉर्ड्स मिल गए, मुझे भी चाहिए। नाराज हो गई है, इस बार सारे अवॉर्ड्स उन्हीं को दो।'

Vettaiyan: इस अक्तूबर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रजनीकांत की 'वेट्टैयन', मेकर्स ने नया पोस्टर साझा कर की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Kangana Ranaut takes a dig at alia bhatt on her national award comparing with rahul gandhi details inside
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड से किसी ने उन्हें उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है। बॉलीवुड से भी लोग मेरे लिए खुश हैं। ये बात अलग है कि हम जो राष्ट्रवादी लोग हैं, हमनें 10-15 साल पहले शुरू किया है। हालांकि, जो नेपो माफिया हैं, उनका अच्छा खासा सेटअप है, तो वो लोग हमें दबाने में कामयाब हो जाते हैं।'

Pushpa 2 Teaser: दिल थामकर बैठिए! कल इतने बजे आएगा 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर

विज्ञापन
Is Kangana Ranaut takes a dig at alia bhatt on her national award comparing with rahul gandhi details inside
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

काम के मोर्चे पर, कंगना रणौत को अगली बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा जाएगा। इस मूवी में अभिनेत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में न केवल कंगना मुख्य भूमिका में हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन भी किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री को विष्णु मांचू अभिनीत फिल्म 'कन्नप्पा' के लिए भी चुना गया है। इसमें प्रभास भगवान शिव की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जबकि विष्णु मांचू उनके भक्त के किरदार में नजर आएंगे। 

Akshay Kumar: हेरा फेरी 4 और हाउसफुल 5 पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed