{"_id":"66129d24e3256c6c0c096092","slug":"bade-miyan-chote-miyan-actor-akshay-kumar-share-big-update-on-housefull-5-hera-pheri-4-and-welcome-3-2024-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: हेरा फेरी 4 और हाउसफुल 5 पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: हेरा फेरी 4 और हाउसफुल 5 पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 07 Apr 2024 06:48 PM IST
सार
'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में व्यस्त अक्षय कुमार ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्मों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही 'वेलकम 3', 'हाउसफुल 5' और 'हेरा फेरी 4' पर बड़ा अपडेट साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही अक्षय की पाइपलाइन में कई और बड़ी फिल्में भी हैं, जिसके एलान मात्र ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इनमें सफल फ्रैंचाइजी की कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्में 'वेलकम 3', 'हाउसफुल 5' और 'हेरा फेरी 4' शामिल हैं। तमाम रिपोर्ट्स के बाद अब खुद अक्षय ने इन आगामी फिल्मों पर बड़ा अपडेट साझा किया है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की कमी के बारे में बात करते हुए अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा कि जल्द ही कॉमेडी फिल्मों की धूम होगी। अभिनेता ने कहा, 'कॉमेडी फिल्में अब आएंगी। इस साल और अगले साल के भीतर काफी कॉमेडी फिल्में रिलीज होंगी। मैं खुद दो या तीन फिल्में कर रहा हूं।' जब अक्षय से उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं हाउसफुल पर काम कर रहा हूं और शायद मैं हेरा फेरी भी करूंगा।'
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार ने कॉमेडी फिल्मों में चुटकुलों का बुरा मानने वाले लोगों के मुद्दे पर भी बात की। अभिनेता ने कहा, 'मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। मैं सिर्फ एक किरदार निभा रहा हूं।' जानकारी हो कि 'हेरा फेरी 4' शूटिंग शुरू होते ही कानूनी मुसीबत में फंस गई। टी-सीरीज ने म्यूजिक राइट्स और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 'टी-सीरीज ने हेरा फेरी 4 के निर्माताओं के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है, जिसमें फिल्म सीरीज के हर गाने के सभी ऑडियो और विजुअल अधिकारों के स्वामित्व का दावा किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि प्रोडक्शन कंपनी खुद को सभी मोड, माध्यमों और प्रारूपों पर फ्रेंचाइजी फिल्म के सभी संगीत और ऑडियो विजुअल सॉन्ग राइट्स के सभी कॉपीराइट का एकमात्र और विशेष अधिकार धारक मानती है।'
'हेरा फेरी 4' की बात करें तो इसका निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी जैसे मूल कलाकारों के अलावा, फिल्म में संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। वहीं साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और तरूण मनसुखानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाउसफुल 5' का बजट 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस तरह यह भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।