बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना कई हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। उनका कहना है कि ऐसी फिल्में करना महत्वपूर्ण है जो एक अभिनेता को टाइपकास्ट होने से बचाने में मदद करती हैं। साथ ही उन्हें विश्वास है कि उनकी अगली रिलीज बर्लिन ऐसी ही एक फिल्म है। 'स्त्री', 'पति पत्नी और वो' और 'लुका-छुपी' जैसी कई हिट कॉमेडी फिल्मों के बाद उन्होंने बिनोद दास की जबर्दस्त भूमिका निभाई। फिल्म बर्लिन का प्रीमियर शुक्रवार को मुंबई में रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में हुआ।
Aparshakti Khurana: अपारशक्ति ने अपने किरदारों को लेकर की बात, बोले- लोगों के मन में मेरे लिए एक अजीब सी...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 07 Apr 2024 06:45 PM IST
सार
अपारशक्ति खुराना ने कहा, 'एक अभिनेता के रूप में ऐसी फिल्में करना महत्वपूर्ण है जो आपकी धारणा से अलग हों। मेरे करियर में पहली आठ-नौ फिल्में बैक-टू-बैक कॉमेडी थीं। लोगों के मन में मेरे लिए एक अजीब सी धारणा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन