{"_id":"5de114948ebc3e548b2b0c3b","slug":"badshah-reveals-his-long-time-girlfriend-left-him-after-he-chose-rapping-as-a-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा खाकर बना इस रैपर का करियर, रणबीर से सलमान तक के लिए गा चुके हैं गानें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्यार में धोखा खाकर बना इस रैपर का करियर, रणबीर से सलमान तक के लिए गा चुके हैं गानें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 29 Nov 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
badshah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले सिंगर और रैपर बादशाह ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस सफर को तय करना बादशाह के लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। बादशाह ने इस मुकाम पर पहुंचने के बाद अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं। ये कामयाबी, ये शोहरत बादशाह को ऐसे ही नहीं मिली। इसके लिए उन्हें काफी मेहनत और स्ट्रगल करना पड़ा। यहां तक कि एक वक्त ऐसा आया जब बादशाह को उनकी गर्लफ्रेंड भी छोड़कर चली गई थी।
2 of 5
Natasa Stankovic and badshah
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बादशाह ने अपने रैपर बनने के सफर के बारे में बताया। बादशाह ने बताया कि उन्होंने कितनी मुसीबतों का सामना किया है। बादशाह ने बताया कि इस करियर को चुनने की वजह से उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड भी छोड़कर चली गई थी। अनकी गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं था कि वो रैपर बनें।
3 of 5
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
बादशाह ने बताया कि वो जब करीब तीन साल के थे तबसे एकदूसरे को जनते थे। दोनों 20 साल से भी ज्यादा समय तक रिलेशन में रहे। लेकिन जब उन्होंने रैपर बनने का फैसला लिया तो उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़ गई। उसका कहना था कि यह अच्छा करियर नहीं है। इसके बाद उन्हें मानसिक तौर पर भी परेशानियों से गुजरना पड़ा। लेकिन उनके मुताबिक उन्हें संगीत से शांति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
वहीं बादशाह ने ये भी बताया कि उनके लिए अपने परिजनों को भी समझाना मुश्किल था। करीब पांच साल लगे उन्हें अपने परिजनों को समझाने में। बादशाह ने बताया, 'मैंने एक दिन महंगी कार खरीदी और उसे अपने घर के बाहर खड़ा कर दिया। इस पर उनके पिता ने पूछा था, 'यह किसकी कार है?' बादशाह ने जवाब दिया था, 'यह मेरी कार है।' पिता ने पूछा कि तुम्हारे पास यह कार कहां से आई? बादशाह ने बताया कि मैंने म्यूजिक से पैसे कमाकर यह खरीदी है। इस पर उनके पिता का रिएक्शन था, 'इससे पैसे भी आते हैं!'
विज्ञापन
5 of 5
badshah, honey singh
बता दें कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। बादशाह ने अपना म्यूजिक करियर साल 2006 में रैपर यो यो हनी सिंह के साथ शुरू किया था। तभी से बादशाह लगातार हिट गाने दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।