{"_id":"5d36c6178ebc3e6c9a25cc2f","slug":"baghban-actress-arzoo-govitrikar-husband-siddharth-sabharwal-moves-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागबान' की इस एक्ट्रेस से मारपीट पर कोर्ट ने पति की घर में एंट्री पर लगाई थी रोक, हाईकोर्ट पहुंचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागबान' की इस एक्ट्रेस से मारपीट पर कोर्ट ने पति की घर में एंट्री पर लगाई थी रोक, हाईकोर्ट पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म बागवान और टीवी शो नागिन की एक्ट्रेस आरजू गोवित्रिकर के पति सिद्धार्थ सभरवाल ने हाई कोर्ट का रुख किया है। मामला घर में एंट्री को लेकर है। दरअसल मार्च 2019 में एक्ट्रेस आरजू ने वर्ली पुलिस स्टेशन में सिद्धार्थ के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया था।
इसके बाद दादर मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने सिद्धार्थ सभरवाल को आदेश दिया था कि अगले नोटिस तक वह अपने वर्ली स्थित घर में नहीं जा सकेंगे। अब सिद्धार्थ ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में सिद्धार्थ सभरवाल ने बताया है कि उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी सारी प्रॉपर्टी लीज पर है।
सिद्धार्थ के वकील करण कदम ने इस मामले में बताया कि 19 मई, 2019 से ही वह कभी अपनी बहन तो कभी अपने दोस्तों के घर में रह रहे हैं। वर्ली स्थित घर उनके द्वारा खरीदा गया है। ऐसे में उन्हें अपने घर में जाने की इजाजत दी जानी चाहिए। सिद्धार्थ सभरवाल ने कहा कि वह अपनी पत्नी के रहने के लिए उन्हें भत्ता देने के लिए तैयार हैं। लेकिन वह अपने घर में रहना चाहते हैं।
बता दें 2010 में आरजू और सिद्धार्थ ने लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा आशमन भी है, जो फिलहाल सिद्धार्थ के ही पास है। शिकायत में आरजू गोवित्रिकर ने आरोप लगाया कि 15 फरवरी को सिद्धार्थ के साथ उसके शराब पीने की लत को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद पति ने उन्हें सुबह लगभग 4 बजे बाथरूम में घसीटा और बुरी तरह पीटा। साथ ही वह कई सालों से उन्हें प्रताड़ित भी कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।