बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीन राइटर शफीक अंसारी का आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे मोहसिन अंसारी ने पिता के दुखद निधन की खबर की पुष्टि की। आज उनके शव को मुंबई के ओशिवारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। शफीक अंसारी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में बतौर स्क्रीन राइटर की थी। उन्होंने फिल्म दोस्त की स्क्रिप्ट लिखी थी। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा थे। इसके बाद उन्होंने 1990 में आई धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म दिल का हीरा के अलावा दिलीप कुमार, गोविंदा और माधुरी की मशहूर फिल्म इज्जतदार की भी स्क्रिप्ट लिखी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म प्यार हुआ चोरी चोरी की स्क्रिप्ट लिखी थी, जिसमें मिथुन और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री गौतमी के लिए भी के लिए भी स्क्रिप्ट राइटिंग की थी।
Filmy Wrap: बागबान के लेखक शफीक अंसारी का निधन और कटरीना कैफ हुईं ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो जो भी करती हैं वो तुरंत ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों कटरीना अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन इसी के साथ वो विक्की कौशल के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं है। रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। लोग सोशल मीडिया पर कटरीना को उनके लुक के लिए काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल कटरीना ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। उनकी ये फोटोज अपने सोशल मीडिया पर डालने के बाद देखते ही देखते वायरल हो गईं और वो लोगों के निशाने पर आ गईं। कटरीना कैफ के चेहरे और उनके लिप के लिए लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
| Social Media: लिप सर्जरी को लेकर फिर ट्रोल हुईं कटरीना कैफ, लोगों ने कहा-बिगाड़ लिया है अपना चेहरा |
फिल्म निर्देशक शंकर की साई-फाई फिल्म 'आरसी 15' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। टीम ने हाल ही में पुणे, सतारा में शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा किया। शंकर ने जिस तरह से इसके सीन्स फिल्माए हैं, पूरी कास्ट इससे बेहद खुश है। साउथ सुपरस्टार रामचरण और शंकर को साथ देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। यह एक मेगा बजट फिल्म होने के साथ-साथ निर्देशक शंकर के करियर की भी अहम फिल्म है। फिल्म ‘आरसी 15’ कियारा आडवाणी के करियर के लिए भी काफी खास फिल्म मानी जा रही है। कियारा को हिंदी सिनेमा में आए सात साल हो चुके हैं और उनके खाते में सिर्फ कबीर सिंह ही ऐसी फिल्म है जिसे सुपरहिट का दर्जा दिया जा सकता है। हालांकि शेरशाह में भी कियारा के एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है।
RC15: कियारा और रामचरण की फिल्म 'आरसी 15' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म
दिवाली का त्योहार आते ही प्रदूषण और पटाखों की चर्चा जोरों पर होने लगती है। प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में पटाखे जलाने पर रोक लगा दी गई है। दिवाली के मौके पर इस तरह का प्रतिबंध लगाना कई सितारों को रास नहीं आ रहा। कंगना ने भी पटाखे ना जलाने की बात पर असहमति जताई है। उन्होंने सदगुरु का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि जिन लोगों को पर्यावरण की चिंता है वह इन तीन दिन गाड़ियों का इस्तेमाल भी ना करें। लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की। हालांकि इस अपील की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। चलिए जानते हैं कौन से हैं वे सितारे...
Diwali 2021: इन सितारों ने की थी पटाखे न जलाने की अपील, यूजर्स ने जमकर किया था ट्रोल
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नॉन फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन के लिए पहले दिन भारत में 5,20,000 डॉलर (करीब 3.88 करोड़ रुपये) की बोली लगी है। अगले दो दिन में यह बिड क्लोज होगी तब तक यह रकम और आगे बढ़ सकती है। यह रिकॉर्ड बोली अमिताभ की आवाज में उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता मधुशाला के संग्रह के लिए लगाई गई है। इसके अलावा नीलामी में बिग बी के ऑटोग्राफ वाली फिल्मों के पोस्टर और कलेक्टबल्स शामिल किए गए थे। अमिताभ के अलावा सनी लियोनी की NFT ‘मिसफिट्ज’ भी तुरंत बिक गई। इसे लांच करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि इसे गुलाबी रंग और टैटू वाले लड़के पसंद हैं और वह बाद में उन्हें लंच के स्वरूप में खा भी जाती हैं।
NFT: अमिताभ की ‘मधुशाला’ के लिए पहले ही दिन लगी रिकॉर्ड बोली, सनी लियोनी की नई NFT भी तुरंत बिक गई