शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस के भी बादशाह बन चुके हैं। दरअसल, हाल ही में उनकी फिल्म पठान ने टिकट खिड़की पर सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 510 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर किंग खान ने हिंदी भाषा में प्रभास की बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है।
Pathaan: पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर आया बाहुबली 2 के निर्माता का रिएक्शन, शाहरुख के लिए कह दी यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की इस शानदार कमाई के बाद पूरी टीम काफी ज्यादा खुश है। फैंस के साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी लगातार किंग खान को इस सफलता के लिए बधाइयां दे रहे हैं। इस रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन के बाद अब बाहुबली 2 के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागद्दा का रिएक्शन भी सामने आया है।
Jasmin: अंडरवर्ल्ड का प्यार पड़ गया इस अभिनेत्री को भारी.. रातों रात हो गईं गायब, फैंस आज भी तलाशते हैं निशां
उन्होंने बाहुबली 2 के हिंदी नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने पर यशराज फिल्म समेत पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ''बाहुबली 2 के हिंदी नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार करने पर शाहरुख सर, सिद्धार्थ आनंद, Yrf और पठान की पूरी टीम को बधाई। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनाए जाते हैं और मैं इस बात से खुश हूं कि ऐसा करने वाले कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हैं।”
Congratulations to @iamsrk sir, #SiddharthAnand @yrf and the entire team of #Pathaan on crossing @BaahubaliMovie 2 Hindi NBOC. Records are meant to be broken and I am happy it was none other than @iamsrk who did it! 😃 https://t.co/cUighGJmhu
उनके इस ट्वीट पर यशराज फिल्म की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। वाईआरएफ की तरफ से ट्वीट किया गया, ''भारतीय सिनेमा कैसे फल-फूल रहा है, यह देखने से ज्यादा रोमांचक कुछ नहीं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित बाहुबली जैसी लैंडमार्क फिल्म देने के लिए शुक्रिया शोबू। इसने हमें कड़ी मेहनत करने के लिए इंस्पायर किया है।''
Nothing more thrilling than seeing how Indian cinema is thriving!!… Thank you @Shobu_ for giving us a landmark film like @BaahubaliMovie directed by the visionary @ssrajamouli - it has inspired us to work harder ♥️ @iamsrk @deepikapadukone @TheJohnAbraham #SiddharthAnand https://t.co/Y88pG33l9P
गौरतलब है कि पठान फिल्म से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। यह वजह है कि रिलीज के बाद फैंस सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए टूट पड़े। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे सितारे में दिखेंगे।
Karan Johar: कभी अलविदा ना कहना में शाहरुख-रानी के बीच इंटीमेट सीन पर हुआ था आदि से झगड़ा, करण ने किया खुलासा