{"_id":"5e5f98d08ebc3eeae10fead5","slug":"bahubali-fame-actress-anushka-shetty-marry-with-director-prakash-kovelamudi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या कंगना की फिल्म के डायरेक्टर संग शादी करने जा रहीं अनुष्का शेट्टी?, बाहुबली से थी अफेयर की चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या कंगना की फिल्म के डायरेक्टर संग शादी करने जा रहीं अनुष्का शेट्टी?, बाहुबली से थी अफेयर की चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 04 Mar 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शेट्टी की शादी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली की सफलता के बाद से ही फिल्म की लीड जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। सभी के मन में एक ही सवाल था और वो ये कि क्या अनुष्का और प्रभास सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? लेकिन दोनों ने इन खबरों को अफवाह ही बताया। हालांकि एक बार फिर से अनुष्का शेट्टी की शादी की खबरों ने रफ्तार पकड़ ली ही।
2 of 5
अनुष्का शेट्टी की शादी
हालांकि इस बार दूल्हा प्रभास नहीं बल्कि कोई और है। खबरों की मानें तो अनुष्का की शादी इस साल के अंत तक निर्देशक प्रकाश कोवेलामुदी से हो जाएगी। प्रकाश दिग्गज निर्देशक राघवेंद्र राव के बेटे हैं। हालांकि अभी तक अनुष्का और प्रकाश की तरफ से इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है न ही अमर उजाला दोनों की शादी की खबरों की पुष्टि करता है।
3 of 5
जजमेंटल है क्या
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें प्रकाश की तो कंगना रनौत की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म जजमेंटल है क्या को इन्होंने ही डायरेक्ट किया था। प्रकाश कोवलामुडी पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2014 में राइटर कनिका ढिल्लन से शादी रचाई थी, लेकिन 2019 में दोनों के तलाक की खबरें सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शेट्टी की शादी
अनुष्का ने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। अनुष्का के फैमिली बैकग्राउंड से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शेट्टी मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती हैं। उनकी खूबसूरती को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शेट्टी की शादी
अनुष्का की फिल्म 'साइज जीरो' उनकी यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। 2015 में प्रकाश ने अपनी तेलुगू-तमिल कॉमेडी फिल्म साइज जीरो में अनुष्का के साथ काम किया था। साल 2013 में आई 'सिंघम 2' में भी अनुष्का ने दमदार एक्टिंग की। साल 2009 की फिल्म 'बिल्ला' में अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के साथ काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।