फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के दौरान इस आवाज को सुन कांप जाती थी 'मुन्नी', इस तरह संभालते थे सलमान खान

Wed, 17 Jul 2019 12:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 17 Jul 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan completes 4 years know Salman Khan Munni Harshaali Malhotra film related things
Bajrangi Bhaijaan) - फोटो : file photo

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) को 17 जुलाई को रिलीज हुए 4 साल पूरे हो जाएंगे। इस फिल्म का बजट 90 करोड़ था जबकि फिल्म ने कुल 970 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में सलमान का ना केवल 'बजरंगी' अवतार लोगों को पसंद आया बल्कि मुन्नी और सलमान की केमिस्ट्री भी रास आई। वहीं पाकिस्तान जाकर सलमान का मुन्नी को उसके मां-बाप से मिलवाना तो मानों फिल्म को हिट कराने की कसौटी पर एकदम खरा उतरा। जानिए इस फिल्म में 'मुन्नी' का रोल निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा की फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

Bajrangi Bhaijaan completes 4 years know Salman Khan Munni Harshaali Malhotra film related things
Bajrangi Bhaijaan - फोटो : file photo

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'बजरंगी भाईजान' फिल्म की शूटिंग से पहले जब हर्षाली की सलमान खान से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने दबंग खान से एक सवाल पूछा था। हर्षाली ने सलमान खान से पूछा था कि 'क्या आप मुझे सुपरस्टार बना देंगे।' उस वक्त सलमान को लगा था कि हर्षाली के पेरेंट्स ने उसे यह सिखाया है लेकिन सलमान को बाद में इस बात का अहसास हुआ कि यह शब्द खुद हर्षाली के ही थे। 

Bajrangi Bhaijaan completes 4 years know Salman Khan Munni Harshaali Malhotra film related things
Bajrangi Bhaijaan - फोटो : file photo

'बजरंगी भाईजान' के सेट पर हर्षाली खाली वक्त में सलमान खान और कबीर खान के फोन में बार्बी वाले गेम्स खेला करती थी। वहीं सलमान खान के साथ टेबल टेनिस भी खेलती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan completes 4 years know Salman Khan Munni Harshaali Malhotra film related things
बजरंगी भाईजान - फोटो : file photo

इस रिपोर्ट के मुताबिक 'बजरंगी भाईजान' फिल्म की शूटिंग के दौरान हर्षाली अक्सर रो जाती थी। ऐसा तब होता था जब वो सलमान खान को फाइटिंग सीन या फिर इमोशनल सीन करते हुए देखती थीं।

विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan completes 4 years know Salman Khan Munni Harshaali Malhotra film related things
Bajrangi Bhaijaan - फोटो : file photo

हर्षाली की मां ने इंटरव्यू में कहा- पहले सलमान खान से बात करने में काफी शरमाती थी। कुछ वक्त बाद वह सलमान के साथ घुलमिल गई थी। सलमान उससे बहुत प्यार करते हैं। इस बात की बहुत खुशी है कि उसे सलमान के साथ काम करने का मौका मिला।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed