फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठाकरे का ट्रेलर हुआ रिलीज, पर्दे पर दिखेगी बाल ठाकरे की जिंदगी

Wed, 26 Dec 2018 02:22 PM IST
anand anand मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 26 Dec 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
bal thackeray based biopic thackeray trailer launch function at mumbai, censor board cut scene
Thackeray
पाकिस्तानी उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक 'मंटो' के बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा न कर पाने के बाद नवाजुद्दीन सिद्दकी की नजर अब अगली बायोपिक ठाकरे पर है। शिवसेना के शिखर पुरुष बाल ठाकरे की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'ठाकरे' में नवाज उनका किरदार निभा रहे हैं। नवाज के मुताबिक ठाकरे की यह बायोपिक उनके व्यक्तित्व की खूबियों को सामने लाएगी।
bal thackeray based biopic thackeray trailer launch function at mumbai, censor board cut scene
Nawazuddin Siddiqui
फिल्म की पूरी टीम आज यानि बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार है। वैसे ट्रेलर रिलीज से पहले ही सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म के कुछ दृश्यों पर कैंची चलाने की खबर है। मंगलवार को ख़ुद नवाज़ुद्दीन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए बुधवार को रिलीज किए जाने वाले ट्रेलर की जानकारी दी थी। शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म 25 जनवरी, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
bal thackeray based biopic thackeray trailer launch function at mumbai, censor board cut scene
Nawazuddin
फिल्म करने के बाद नवाज ठाकरे की खूबियां गिना रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट शिवसेना सांसद संजय राउत ने लिखी है, वे खुद फिल्म के निर्माता भी हैं। अभिजीत पानसे निर्देशित कर रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं कि इसे पूरी तरह राजनीतिक फिल्म कहा जाए या लोग इस पर विश्वास न करें। फिल्म के कुछ लुक पहले ही सामने आ चुके हैं। नवाज की तारीफ भी हुई है। हालांकि बाल ठाकरे की भूमिका निभाने के लिए उनकी आलोचना भी हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन
bal thackeray based biopic thackeray trailer launch function at mumbai, censor board cut scene
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
नवाज सवाल करते हैं कि आखिर लोग ठाकरे के बारे में कितना जानते हैं? क्या उन्हें पता है कि ठाकरे ने मुंबई शहर में कई एंबुलेंस चलवाईं और अस्पताल बनवाए। उन्होंने जाने कितने लोगों की नौकरियां लगवाईं। वह शानदार कार्टूनिस्ट थे और दिल से कलाकार थे। वह चीजों को गहराई से देखते थे और उनके इरादों पर शक नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों को उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। नवाज ने बताया है कि ठाकरे की बायोपिक 1995 तक उनके जीवन की कहानी बताएगी।
विज्ञापन
bal thackeray based biopic thackeray trailer launch function at mumbai, censor board cut scene
nawazuddin siddique
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ठाकरे का जब फर्स्ट लुक सामने आया था तो लोग बाला साहेब और उनके बीच ठीक तरह से अंतर भी पता नहीं कर पा रहे थे ऐसे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास ये बड़ा चैलेंज था कि वो बाला साहेब कि आवाज को भी उसी तरह से कॉपी करे ताकि लोगों को ये फिल्म वास्तविक लगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ये अच्छी तरह पता हैं कि बाला साहेब के मिलियन से ज्यादा फैन हैं और अगर वो उनकी तरह आवाज में दम नहीं ला पाए तो उनकी फिल्म ज्यादा नहीं चलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed