फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठाकरे' के हिंदी वर्जन को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, फिल्म के कई सीन पर CBFC ने जताई थी आपत्ति

Sun, 13 Jan 2019 08:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 13 Jan 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Bal Thackeray Biopic Thackeray hindi version got censor certificate Nawazuddin Siddiqui
Thackeray Song
शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहब ठाकरे पर बनने वाली बायोपिक का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। ठाकरे के ट्रेलर में जिस तरह से मुंबई बम धमाके और राम मंदिर विवाद को दर्शाया है, उस पर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। हालांकि अब खबर आ रही है कि ठाकरे के हिंदी वर्जन को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।
Bal Thackeray Biopic Thackeray hindi version got censor certificate Nawazuddin Siddiqui
संजय राउत
कल फिल्म का गाना लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म के लेखक व निर्माता शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, बाला साहब दूसरों को सेंसर किया करते थे। हमें हिंदी भाषा के लिए क्लीयरेंस मिल गया है। कल या परसों में हम फिल्म के मराठी वर्जन को सेंसर बोर्ड के पास भेज रहे हैं।
Bal Thackeray Biopic Thackeray hindi version got censor certificate Nawazuddin Siddiqui
Nawazuddin Siddiqui

बता दें कि संजय राउत के साथ-साथ उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी इस मौके पर मौजूद थे। शिव सेना चीफ उद्धव ठाकरे ने फिल्म का टाइटल ट्रैक लॉन्च किया और लॉन्चिंग के दौरान बताया कि जब मैं यह गाना सुन रहा था तब रिकॉर्डिंग के दौरान मैंने उद्धव से कहा था कि यह गाना बहुत बड़ा हिट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bal Thackeray Biopic Thackeray hindi version got censor certificate Nawazuddin Siddiqui
Bal Thackeray

शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहब ठाकरे 50 सालों से अधिक वक्त तक सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं। फिल्म अभिजीत पानसे निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के कुछ लुक पहले ही सामने आ चुके हैं। जिसमें नवाज हूबहू बाला साहब ठाकरे लग रहे थे।

विज्ञापन
Bal Thackeray Biopic Thackeray hindi version got censor certificate Nawazuddin Siddiqui
Bal Thackeray

ठाकरे अपने समय की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कार्टूनिस्टों में से एक और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को भारत में 1200 से 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा और विदेशों में इसे 400-500 स्क्रीन्स मिलेंगी। सिर्फ मराठी वर्जन के लिए मेकर्स तकरीबन 400 स्क्रीन्स के बारे में विचार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed