महाराष्ट्र् में शिवसेना पार्टी का गठन कर बाल ठाकरे (Bal Thackeray) ने अपनी पहचान एक कद्दावर नेता की बनाई। बाल ठाकरे का जन्म पुणे में 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्हें प्यार से लोग 'बाला साहेब' कहकर बुलाते थे। आम जनता में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाले बाला साहेब की जिंदगी पर आधारित बायोपिक फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है।
2 of 5
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray
- फोटो : amar ujala
ठाकरे (Thackeray) के नाम से बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म करने के बाद नवाज ठाकरे की खूबियां गिना रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट शिवसेना सांसद संजय राउत ने लिखी है, वे खुद फिल्म के निर्माता भी हैं। अभिजीत पानसे निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के कुछ लुक पहले ही सामने आ चुके हैं। नवाज की तारीफ भी हुई है।
3 of 5
Bal Thackeray
- फोटो : file photo
बाल ठाकरे और फिल्मों का नाता वैसे काफी पुराना है। फिल्मी दुनिया के कई सितारे रहे जिनका बाल ठाकरे से बेहद खास कनेक्श रहा। एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) जब टाडा कानून में फंसे तो बाल ठाकरे ने उनकी हर संभव मदद की थी। यही नहीं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ भी उनका बेहद करीबी रिश्ता था।
4 of 5
Bal Thackeray
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि बाल ठाकरे की वजह से ही वो जिंदा हैं। फिल्म कुली के हादसे के वक्त अमिताभ बच्चन को बेंगलुरु से मुंबई लाया गया। उस वक्त बारिश की वजह से उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल रहा था। उस दौरान शिवसेना की एंबुलेंस ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया। उसके बाद अमिताभ बच्चन और बाल ठाकरे के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।
5 of 5
Bal Thackeray
- फोटो : file photo
दिग्गज एक्टर दिलीपुर कुमार (Dilip Kumar) और बाल ठाकरे के बीच गहरी दोस्ती थी। एक इंटरव्यू में ठाकरे ने कहा था दिलीप कुमार अक्सर मेरे घर पर शाम को बैठकी में शामिल होते थे लेकिन उसके बाद ना जाने क्या हुआ वो दूर होते चले गए। दरअसल ये दोस्ती टूटी 1998 में जब दिलीप ने पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ स्वीकार कर लिया।