{"_id":"5dd0900b8ebc3e548d6f1838","slug":"bal-thackeray-death-anniversary-when-he-saved-amitabh-bachchan-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन की जान बचाने के लिए बाल ठाकरे ने किया था ऐसा काम, मुश्किल से बची थी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन की जान बचाने के लिए बाल ठाकरे ने किया था ऐसा काम, मुश्किल से बची थी जिंदगी
बाल ठाकरे की हमेशा बॉलीवुड स्टार्स से करीबियां रहीं। वह अक्सर एक्टर्स की पार्टी में नजर आ जाते थे। खासकर अमिताभ बच्चन से उनके रिश्ते बेहद मधुर रहे। अमिताभ ने खुलासा किया था कि वो आज बाला साहेब की वजह से जिंदा हैं। आज बाला साहेब की पुण्यतिथि पर हम आपको वो किस्सा बता रहे हैं जब उन्होंने अमिताभ की मदद थी।
2 of 5
Bal Thackeray
- फोटो : Social Media
टाइम्स नॉउ के मुताबिक, अमिताभ ने बताया था, 'कुली' की शूटिंग के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाना था। उस दिन मुंबई का मौसम खराब था, जिसके चलते एंबुलेंस उन तक नहीं पहुंच पा रही थी।
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
उस वक्त उनकी मदद की शिवसेना की एंबुलेंस ने जिसे बाल ठाकरे ने उपलब्ध कराया था। अमिताभ ने कहा था, 'बाल ठाकरे ने मेरी तब मदद की जब मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी। अगर उस वक्त उन्होंने मेरी मदद नहीं की होती तो आज मैं जिंदा नहीं होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bal Thackeray
- फोटो : file photo
एक कार्यक्रम में अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बच्चन ने बताया था, ‘ठाकरे परिवार के साथ मेरा पारिवारिक संबंध रहा है। बाला साहब के परिवार के साथ हम सब भी एक परिवार की तरह ही रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Bal Thackeray
अमिताभ ने कहा था, 'जया और मेरा जब विवाह हुआ तब बाला साहेब ने मुझे बुलाया। मैं उनसे मिलने पहुंचा तो वह बोले तुमने अब विवाह कर लिया है तो अपनी पत्नी को लेकर घर आओ। मैं उनके घर गया और आई ने जिस तरह अपने घर में जया का स्वागत किया वह बिलकुल ऐसा था कि उनकी खुद की बहू घर आई हो। तभी से हमारा ठाकरे परिवार के साथ पारिवारिक संबंध बना रहा। उनका स्नेह, आदर, प्यार और उनकी देख रेख की कमी मुझे हमेशा याद रहती है। जब भी मेरे जीवन में कोई ऐसी घड़ी आई जब हमें उनसे थोड़ी सी प्रेरणा लेनी हो तो हम उनके पास पहुंच जाते थे और वह हमारा हाथ पकड़कर हमें मार्गदर्शन देते थे।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।