फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बप्पी लाहिड़ी से लेकर श्रीसंथ के मैच फिक्सिंग खुलासे तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Tue, 27 Nov 2018 08:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Bappi Lahiri birthday to S Sreesanth on match fixing Top 5 Entertainment news of 27 November 2018
बप्पी लाहिडी़ - फोटो : File Photo

आज है बप्पी लाहिड़ी का जन्मदिन


बॉलीवुड को रॉक और डिस्को से रू-ब-रू कराकर पूरे देश को अपनी धुनों पर थिरकाने वाले मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी 27 नवंबर को 66 साल के हो जाएंगे। बप्पी दा का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकाता में हुआ था। हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहने वाले बप्पी दा दिखने में औरों से जितने अलग हैं, उनका म्यूजिक भी उतना ही अलग है।

पढ़ें:- इन्ही को जाता है पॉप म्यूजिक को भारत लाने का श्रेय, रिकार्डिंग में बना चुके हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

Bappi Lahiri birthday to S Sreesanth on match fixing Top 5 Entertainment news of 27 November 2018
Sreesanth

श्रीसंथ ने मैच फिक्सिंग से जुड़ा किया नया खुलासा
'बिग बॉस-12' इस वक्त अपने रोचक पड़व पर है। शो का लगभग 1 तिहाई हिस्सा खत्म हो चुका है। ऐसे में 'बिग बॉस-12' में मौजूद कंटेस्टेंट हर दिन नए नए खुलासे कर शो में अपनी जगह बनाने में लगे हुए हैं। हाल ही में श्रीसंथ ने एक टास्क के दौरान सुरभि राणा के साथ एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में थप्पड़ कांड का खुलासा किया था। अब शो में श्रीसंथ ने एक नया और बड़ा खुलासा किया है जो सीधे तौर पर मैच फिक्सिंग वाले वाकिये से जुड़ा है।

पढ़ें:- श्रीसंथ ने किया एक और बड़ा खुलासा, बोले- 'मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद करने वाले थे सुसाइड और...'

Bappi Lahiri birthday to S Sreesanth on match fixing Top 5 Entertainment news of 27 November 2018
priyanka and nick - फोटो : twitter

देवर के साथ डिनर डेट पर गईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में कुछ दिन ही बचे हैं। 'द स्काई इज पिंक' का दिल्ली शूटिंग शिड्यूल पूरा करने के बाद प्रियंका मुंबई आ चुकी हैं। मुंबई में प्रियंका मंगेतर निक और देवर जो जोनस के साथ डिनर डेट पर गईं। इस डिनर डेट पर सोफी टर्नर भी थीं जो जल्द ही प्रियंका की जेठानी बनने वाली हैं। 

पढ़ें: - शादी से पहले जेठ-जेठानी के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर गईं प्रियंका चोपड़ा, पार्टी की तस्वीरें वायरल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappi Lahiri birthday to S Sreesanth on match fixing Top 5 Entertainment news of 27 November 2018
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर - फोटो : File Photo

अर्जुन कपूर के करण संग कॉफी पीने पर मलाइका ने दिया ये जवाब
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर करण जौहर के रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में बहन जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे थे। इस शो के दौरान अर्जुन ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इस बीच जब करण ने मलाइका से अर्जुन के शो में आने पर रिएक्शन जानने की कोशिश तो उन्होंने बड़ा ही प्यार भरा जवाब दिया। 

पढ़ें:- अर्जुन कपूर पर मलाइका अरोड़ा ने पहली बार दिल खोलकर की बात, बोलीं- 'हर चीज लगती है अच्छी'

विज्ञापन
Bappi Lahiri birthday to S Sreesanth on match fixing Top 5 Entertainment news of 27 November 2018
lara dutta - फोटो : File Photo

महेश भूपति ने साजिद खान के व्यवहार की खोली पोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता से जुड़ा उनके पति महेश भूपति ने बड़ा खुलासा किया है। महेश ने हाल में एक शो के दौरान बताया कि उनकी पत्नी लारा साजिद खान के व्यवहार को लेकर उनसे पहले कई बार कह चुकी हैं। महेश भूपति ने इस बात का खुलासा हाल ही में निजी न्यूज चैनल के शो के दौरान किया। 

पढ़ें:- महेश भूपति ने खोला साजिद की करतूतों का चिट्ठा, 'हाउसफुल के सेट पर एक्ट्रेस के साथ करते थे ये सब'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed