फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यशराज स्टूडियो में हुई मोगली की स्क्रीनिंग, शामिल हुईं बॉलीवुड-हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां

Mon, 26 Nov 2018 07:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 26 Nov 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
Screening of Mowgli in Yash Raj Studios, many Bollywood celebrities involved in this event
bollywood - फोटो : self
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल की शुरूआत 7 दिसंबर से होने जा रही है। बता दें सीरीज के रिलीज होने से पहले ही नेटफ्लिक्स ने यश राज स्टूडियोज में प्रीमियर रखा। इस मौके पर जहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं सीरीज के दौरान हिंदी वर्जन की स्टारकास्ट और डायरेक्टर मौजूद रहे। 
Screening of Mowgli in Yash Raj Studios, many Bollywood celebrities involved in this event
bollywood - फोटो : self
फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल के डायरेक्टर एंडी सेर्किस और उनके बेटे लुइस भी पहुंचे। हॉलीवुड एक्टर क्रिस्टियन बेल भी इस मौके पर नजर आए। बता दें प्रीमियर में अनिल कपूर, करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और माधुरी दीक्षित मौजूद थे। सीरिज में इन सितारों ने अलग-अलग किरदारों को अपनी आवाज भी दी है।
Screening of Mowgli in Yash Raj Studios, many Bollywood celebrities involved in this event
Mowgli Legend of the Jungle - फोटो : social media
फिल्म रूडयार्ड किपलिंग की जंगल बुक कहानियों पर आधारित है। 29 नवंबर को मोगली 'लीजेंड ऑफ द जंगल'  को लॉस एंजिल्स, न्यूयार्क, सैन फ्रैंसिस्को के सभी थियेटरों में रिलीज किया जाएगा। साथ ही यह फिल्म 7 दिसंबर को ऑनलाइन इंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स पर दुनिया भर में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Screening of Mowgli in Yash Raj Studios, many Bollywood celebrities involved in this event
Mowgli: Legend of the Jungle - फोटो : social media
एंडी सेर्किस का कहना है कि आप यह स्वीकार किए बिना दुनिया को नहीं बता सकते हैं कि मोगली की कहानी का जन्म भारत में हुआ था और रुपयार्ड किपलिंग भारत से ही थे। उनका कहना है कि वह हमेशा से ही मोगली की कहानी का भावनात्मक पक्ष अपनी फिल्म में उभारना चाहते थे। 
विज्ञापन
Screening of Mowgli in Yash Raj Studios, many Bollywood celebrities involved in this event
Mowgli - फोटो : screengrab from Mowgli Trailer
इस फिल्म में जंगल बुक के बाहरी और अपनेपन को दिखाना चाहते थे। एंडी सेर्किस ने कहा था कि जब रुडयार्ड ने यह किताब लिखी थी। तब वह भी छोटे थे। उनकी पहली भाषा हिंदी थी और उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ ब्रिटेन भेजा गया। इसलिए हम कह सकते हैं कि उन्होंने अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखा है। यह बात मेरी फिल्म में होगी। यह पूरी तरह मोगली पर केंद्रित होगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed