बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को काफी वक्त हो चुका है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद अहूजा और उनके माता-पिता के साथ तस्वीर शेयर की है।
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फैमिली तस्वीर, 'ब्लैक आउटफिट' में दिखाई दिए सब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर की खास बात यह है कि पूरा आहूजा परिवार 'ब्लैक आउटफिट’ में नजर आ रहा है। बता दें कि इन दिनों सोनम लंदन में आनंद के परिवार के साथ हैं। सोनम कपूर ने तस्वीर ने शेयर करते हुए उसमें कैप्शन लिखा है 'Fam’। वहीं सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी नॉटिंग हिल से परिवार के साथ तस्वीर साझा की थी।
View this post on Instagram
A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on
बता दें कि आनंद ने भी हाल ही में कुछ दिनों पहले लंदन से अपनी पत्नी सोनम की तस्वीर शेयर की थी। आनंद ने तस्वीर के कैप्शन में सोनम और जेम्स एलन के उदाहरण देते हुए कहा था कि, "(शी) जो एक सुंदर दृष्टि की देखभाल करता है, उसके दिल में एक आदर्श है, एक दिन इसे महसूस करेगा,"। सोनम और आनंद इसी साल मई में शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी से पहले, सोनम ने इस बात का खुलासा किया थी कि वह अपने पति के साथ कुछ नियमों पर सहमत हुई है। सोनम ने कहा था कि "यह मूल रूप से आनंद है जिन्होंने हम दोनों को रखा है।'
View this post on Instagram
A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on
सोनम ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, "मुझे सोने से ठीक पहले अपने फोन को बाथरूम में चार्ज करने के लिए रखना होगा या फिर इसे दूसरे कमरे के हॉल में चार्ज करना होगा।" सोनम ने आगे कहा था कि हमें बिस्तर पर जाने पर अपने फोन का उपयोग नहीं करना होगा ताकि हम दोनों एक साथ अधिक समय बिता सकें।' सोनम ने कहा था कि आनंद ने ही यह सुझाव दिया था और और उनकी मानें तो हर जोड़े को इस नियम का पालन करना चाहिए।
वहीं सोनम की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों निर्देशक अभिषेक शर्मा के साथ ज़ोया फैक्टर पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान, अंगद बेदी और सोनम के चाचा संजय कपूर नजर आएंगे। फिल्म में सोनम अपने पिता अनिल कपूर के साथ भी नजर आएंगी। सोनाम आखिरी बार अपने पिता अनिल के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थी। वहीं सोनम की आखिरी फिल्म, 'वीर डी वेडिंग' थी जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी।