फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नागिन 3' के आते ही मेकर्स के उड़े होश, महीनों से टॉप पर रहे शोज को भी धकेला नीचे

Thu, 14 Jun 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
barc report week 23 trp topper naagin 3
नागिन 3

टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट बताने वाली बार्क रिपोर्ट जारी हो गई है। पिछले कई महीनों से नंबर एक की कुर्सी पर जमे रहने वाले शो 'कुंडली भाग्य' को जोरदार झटका लगा है। इस बार ऐसे बड़े बदलाव सामने आए कि कई सीरियल के मेकर्स के भी होश उड़ गए। 

barc report week 23 trp topper naagin 3
naagin 3

दरअसल, एकता कपूर के बहुप्रतीक्षित सीरियल ‘नागिन 3‘ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही ये सीरियल शुरू हुआ उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स भी मिला। इस सीरियल के शुरू होने से पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि टीआरपी लिस्ट में ये कई बड़े शोज को झटका देगा।

barc report week 23 trp topper naagin 3
Kundali Bhagya

23वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट पर नजर डालें तो ‘कुंडली भाग्य’ पहली पायदान से खिसकर चौथे पायदान पर आ चुका है। वहीं माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ को दूसरा नंबर मिला। इस रियलिटी शो में 'रेस 3' की टीम के आने से टीआरपी में जबरदस्त फायदा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
barc report week 23 trp topper naagin 3
naagin 3

‘नागिन 3’ के शुरू होते ही कई लोग इसके वीएफएक्स इफेक्ट्स का मजाक उड़ाने लगे तो वहीं कई लोगों ने कहा कि इस बार नागिन शो टीआरपी लिस्ट में कुछ कमाल नहीं दिखा पाएगा लेकिन टीआरपी लिस्ट पर गौर करें तो कहानी कुछ और ही है। 

विज्ञापन
barc report week 23 trp topper naagin 3
ekta kapoor

बात की जाए ‘नागिन 3’ की तो इसमें अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, पर्व वी पूरी मुख्य भूमिका में है। इस सीरियल में चेतन हंसराज और रक्षंदा खान ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। एकता कपूर नई टीआरपी लिस्ट के लिए काफी बैचेन नजर आ रही थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि टीआरपी लिस्ट आने वाली है हमें अच्छे रिजल्ट का इंतजार है।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed