{"_id":"5c610366bdec2258bd0c8a38","slug":"barkha-bisht-will-play-jashodaben-role-in-pm-narendra-modi-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM MODI की बायोपिक में ये एक्ट्रेस बनने जा रहीं प्रधानमंत्री की पत्नी, बोलीं- काफी चैलेंजिंग रोल है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PM MODI की बायोपिक में ये एक्ट्रेस बनने जा रहीं प्रधानमंत्री की पत्नी, बोलीं- काफी चैलेंजिंग रोल है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। विवेक ऑबेरॉय के अलावा इस फिल्म में कई और एक्टर्स को कास्ट किया गया है।
2 of 5
Barkha Bisht
लेकिन एक किरदार ऐसा है जिसपर सबकी नजर बनी रहेगी। वो किरदार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन का। PM MODI की बायोपिक में इस किरदार के लिए एक्ट्रेस बरखा बिष्ट को कास्ट किया गया है।
3 of 5
Barkha Bisht
इस बारें में बात करते हुए बरखा ने बताया, 'इस फिल्म के लिए हम अहमदाबाद में शूट करेंगे और मैंने इस बारे में काफी पढ़ना शुरू कर दिया है। यह रोल काफी चैलेंजिंग है क्योंकि जसोदाबेन के बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं।' बरखा ने आगे कहा- मुझे इस रोल के लिए गुजराती तरीके से बोलना सीखना पड़ेगा। इस कैरक्टर में आपको कई शेड्स देखने को मिलेंगे। मैं अभी केवल इतना ही कह सकती हूं कि इस फिल्म से जुड़कर मुझे बहुत गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Narendra Modi, vivek obrai
दूसरी ओर पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है और हो भी क्यों न इस फिल्म में पीएम मोदी जैसा बनने के लिए विवेक ने कड़ी मेहनत जो की है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी।
विज्ञापन
5 of 5
pm modi film poster
- फोटो : twitter
बता दें फिल्म के पोस्टर को 23 भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। इससे पहले सरबजीत और मैरी कॉम की बायोपिक फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं। पीएम मोदी की बायोपिक की खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने अपने पाठकों को दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।