फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vande Veeram: मंच पर पहुंचते ही फफक फफक कर रो पड़ी शहीद की बेटी, फिल्म ‘बस्तर’ का गाना वंदे वीरम रिलीज

Mon, 11 Mar 2024 07:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 11 Mar 2024 07:50 PM IST
सार

‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का पहला गाना 'वंदे वीरम' सोमवार को मुंबई के मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में रिलीज किया गया। इस मौके पर नक्सलियों के हमलों में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के 17 परिजन अपना दुख दर्शकों के साथ बांटने के लिए खासतौर से मुंबई पहुंचे। 

विज्ञापन
Bastar The Naxal Story song Vande Veeram launched with families of martyred of security forces personnel
वंदे वीरम गाना लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में असल घटनाओं पर बनी या उनसे प्रेरित फिल्मों की ताजा कड़ी है निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन की अगली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’। इस फिल्म के लिए अमरनाथ झा का लिखा, बिशाख ज्योति का संगीतबद्ध किया और जावेद अली का गाया पहला गाना वंदे वीरम सोमवार को यहां मुंबई के मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में रिलीज किया गया। इस मौके पर नक्सलियों के हमलों में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के 17 परिजन अपना दुख दर्शकों के साथ बांटने के लिए खासतौर से मुंबई पहुंचे। इनमें से एक बेटी जेसिका को मंच पर बोलने के लिए जब बुलाया गया तो वह माइक हाथ में थामते ही फफक फफक कर रो पड़ी।

Bastar The Naxal Story song Vande Veeram launched with families of martyred of security forces personnel
वंदे वीरम गाना लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का गाना रिलीज किए जाने के बाद मंच पर शहीदों के परिजनों को बुलाया गया था। 17 परिवारों के लोग मंच पर एकत्र हुए तो माहौल पहले से ही गमगीन हो गया। बस्तर हमले में शहीद हुए जवान की एक बेटी जेसिका ने मंच पर रोते रोते बताया कि जो कुछ इस गाने में या इसके पहले फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया, वह सब उन्होंने और उनके जैसे तमाम परिवारों ने बीते दो दशकों में या उससे भी पहले से भोगा है। जेसिका के पिता 2000 में हुए एक धमाके में शहीद हो गए थे। कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के दौरान हुए नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के सुरक्षाकर्मी की पत्नी ने भी अपना दुख सबके साथ बांटा। सबसे ज्यादा मार्मिक पल उस समय आया जब शहीद संतोष कुमार पाठक के बेटे ने बताया कि उनके पिता ऐन करवा चौथ के दिन शहीद हो गए थे।



Dhirajlal Shah Death: फिल्म निर्माता धीरजलाल शाह का निधन, 'विजयपथ'-'द हीरो' जैसी कई फिल्मों का किया था निर्माण

Bastar The Naxal Story song Vande Veeram launched with families of martyred of security forces personnel
वंदे वीरम गाना लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ 15 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा ने इससे पहले फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में साथ काम किया था। बीते साल रिलीज हुई ये फिल्म भारतीय सिनेमा में महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा सफल फिल्म होने का रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का सोमवार को रिलीज हुआ गाना अमरनाथ झा ने लिखा है। वह फिल्म के लेखक भी हैं। अमरनाथ ने बताया कि ये गाना लिखने की प्रेरणा उन्हें बस्तर की उन मांओं की सूनी आंखों को देखकर मिली, जिनसे वह इस फिल्म के शोध के दौरान वहां मिले थे।

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक के साथ 'भूल भुलैया 3' के शूट में शामिल हुईं विद्या-तृप्ति, सेट से साझा किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Bastar The Naxal Story song Vande Veeram launched with families of martyred of security forces personnel
अमरनाथ-बिशाख ज्योति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वंदे वीरम के संगीतकार बिशाख ज्योति ने फिल्म के इस गाने के लिए फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये गाना बस्तर के दर्द को दुनिया तक पहुंचाने की उनकी एक कोशिश है। जावेद अली ने जिस भावपूर्ण तरीके से इस गाने को गाया है, उससे इसे सुनने वाले भी उन मांओं का दर्द महसूस कर सकेंगे, जिन्होंने अपने बेटे इन नक्सली हमलों में खोए हैं। फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के इस गाने में फिल्म की दोनों अभिनेत्रियां अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी नजर आ रही हैं।

Lahore 1947: 'लाहौर 1947' में पिता सनी संग धमाल मचाएंगे करण देओल, निर्माता आमिर खान ने की पुष्टि

विज्ञापन
Bastar The Naxal Story song Vande Veeram launched with families of martyred of security forces personnel
वंदे वीरम गाना लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बस्तर से मुंबई आए शहीदों के परिजानों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सब शामिल थे। इन लोगों ने बताया कि नक्सली हमलों में अपने घर के मुखिया को खोने के बाद से उनकी जिंदगी पटरी से उतर गई। इन लोगों ने कहा कि नक्सली छत्तीसगढ़ और देश के दूसेर नक्सली प्रभावित क्षेत्रों का विकास नहीं होने देना चाहते हैं। वहां अब तक सड़कें नहीं बन सकी हैं। दूसरी सरकारी सुविधाओं का पहुंचना तो अब भी किसी सपने जैसा ही है।

Sunny Deol: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री की तैयारी में हैं सनी, बोले- फिल्मों से अलग कुछ नया करना चाहता हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed